खुदाई के दौरान मजदूर को मिली ऐसी बेशकीमती चीज, जान के पीछे पड़े माफिया
इंसान की किस्मत कब और कैसे बदल जाए, कोई कह नहीं सकता है। अब देखिए ना, 50 साल के एक बूढ़े मजदूर को क्या पता था कि जिस खदान में वो काम कर रहा है, वहां अचानक उसके हाथ कुछ ऐसा लग जाएगा कि उसकी जान ही खतरे में पड़ जाएगी। पहचान छिपा कर रहने को हुआ मजबूर
जमीन के नीचे काफी कुछ दफन है। हीरे-पन्ने से लेकर कई तरह के कीमती पत्थर भी जमीन के नीचे ही पाए जाते हैं। ऐसे में ब्राजील के रहने वाले इस शख्स ने कुछ लोगों की टीम बनाकर उन्हें अपने साथ खदान में खुदाई के लिए ले गया। उसका मानना था कि अगर कुछ भी कीमती मिला, तो आगे के कुछ महीनों का खर्च निकल जाएगा।
लेकिन उसे क्या पता था कि किस्मत ऐसी पलटी खाएगा कि उसकी जान ही मुसीबत में पड़ जाएगी। दरअसल, खुदाई के दौरान उसके हाथ पन्ने का एक बहुत बड़ा टुकड़ा हाथ लग गया। ये चट्टान की शक्ल में है और इसके अंदर कई सारे पन्ने लगे हुए हैं।
बाजार में इसकी कीमत करीब 19 अरब 35 करोड़ है। इस पत्थर की वजह से शख्स की जान के पीछे कई माफिया लग गए हैं। बेचारे को अब अपनी पहचान छिपा कर अनजान जगह पर रहना पड़ रहा है।
कहां से निकला खजाना?
इस बेशकीमती पत्थर को जून के महीने में निकाला गया था। नॉर्थ-ईस्ट ब्राजील में मौजूद बहिया के करनेबा माइन से ये पत्थर निकाला गया था। दरअसल, ये एरिया इन बेशकीमती जेम्स के लिए मशहूर है। लेकिन इतना बड़ा खजाना हाथ लगने के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।
कैसा है ये पत्थर?
आज तक जितने भी खदानों से पन्ने मिले, उनमें ये सबसे बड़ा है। इसका वजन करीब 360 किलो है। ब्राजील में ड्रग माफिया और क्रिमिनल्स का बोलबाला है। ऐसे में शख्स को डर है कि पन्ने के लिए कोई भी उसका खून कर सकता है।


Post a Comment