Header Ads

जब 20 साल छोटी एक्ट्रेस पर आया इस स्टार का दिल, की थी चौथी शादी



हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सिंगिंग लीजेंड किशोर कुमार अगर आज हमारे बीच होते तो अपना 88वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे होते। ४ अगस्त, १९२९  को मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार ने अलग-अलग भाषा में करीब १५०० से ज्यादा गाने गाए है। बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो वो इसे लेकर भी कुछ कम सुर्खियों में नहीं रहे। उन्होंने ४ शादियां की थीं १९८७  में ५८  की उम्र में उनकी हार्ट अटैक से डेथ हो गई। जब 20 साल छोटी एक्ट्रेस पर आया किशोर कुमार का दिल

- किशोर दा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे चार भाई बहनों में सबसे छोटे थे।

- किशोर ने पहली शादी रुमा गुहा ठाकुरता उर्फ रूमा घोष १९५१ में की, लेकिन ये शादी १९५८ में टूट गई।

- बाद में उन्होंने दूसरी शादी एक्ट्रेस मधुबाला १९६० में की। मधुबाला के दिल में छेद था ऐसे में 1969 में उनकी डेथ हो गई।

- मधुबाला के बाद किशोर का दिल एक्ट्रेस योगिता बाली पर आ गया। दोनों १९७६ में शादी कर ली लेकिन दो साल बाद की ये शादी टूट गई।

- किशोर कुमार ने ५१ साल की उम्र में चौथी और आखिरी शादी २० साल छोटी एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से की थी।

- दोनों की शादीशुदा लाइफ अच्छे से बीत रही थी कि १९८७ में किशोर की डेथ हो गई।

- किशोर के दो बेटे सिंगर अमित कुमार और सुमित कुमार हैं।