खतरे में 'हम आपके हैं कौन' की एक्ट्रेस की शादी, कई महीनों से दूर रह रहा पति
हम आपके हैं कौन' (1994) में रीता का रोल कर चुकीं एक्ट्रेस साहिला चड्ढा की शादी मुश्किल दौर से गुजर रही है। पिछले कुछ महीनों से उनके पति निमाई बाली (संजय दत्त की बुआ के बेटे) अलग रहे हैं। कारण हैं दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड रहे राहुल राज सिंह। निमाई की मानें तो साहिला ने राहुल की वजह से कई बार उनके साथ झगड़ा किया। खास बात यह है कि राहुल साहिला को डेट नहीं कर रहे, बल्कि वे उन्हें भाई की तरह मानती हैं। निमाई के कपड़े और कार भी यूज कर रहे हैं राहुल...
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल ने न केवल निमाई के घर पर कब्जा कर रखा है, बल्कि वे उनके कपड़े और कर का इस्तेमाल भी कर रहे हैं।
- हाल ही में निमाई ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी आपबीती बताई। उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। साहिला ने निमाई पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी बेटी को मारने की कोशिश की। इसे लेकर खुद निमाई ने कहा, "आखिर कब तक मेरा पैसेंस टेस्ट किया जाएगा? मुझे अपना घर छोड़े हुए 10 महीने के ज्यादा का वक्त हो चुका है। मैं अब रोड पर आ चुका हूं मुझे नहीं पता वो ऐसा क्यों कर रही है?"
- "रही बात बेटी को जान से मारने की तो बता दूं कि अनुसूया जान है मेरी और दुनिया में सबसे ज्यादा इम्पॉर्टेंट है। अगर मैं ये सब होने के बाद भी जिंदा हूं तो सिर्फ उसकी वजह से।"
बकौल निमाई, "राहुल राज की वजह से में घर से बाहर हूं। मैं साहिला का लंबे टाइम से कहता आ रहा हूं कि उसे सपोर्ट ना करे। लेकिन वो हमेशा यहां कहती है कि भाई है मेरा।"
- "मैंने भी उसे कई प्वॉइंट्स पर सपोर्ट किया है। लेकिन अब मैं कहूंगा कि ऐसे आदमी को सपोर्ट करने का यही फल मिलेगा।"
राहुल के बारे में बात करते हुए निमाई बताते हैं, "मुझे कभी नहीं लगा था कि वो ऐसा आदमी होगा। लेकिन कुछ टाइम बाद मुझे ये फील हुआ कि वो सही नहीं है।"
- "ये सब तब शुरु हुआ जब उस पर एक हीर नाम की लड़की ने 25 लाख की धोखाधड़ी की आरोप लगाया।"
- "आज ना मैं घर का हूं ना घाट का हूं। मैं सच में अपनी फैमिली को वापस पाना चाहता हूं। मैं साहिला ने बारे में कुछ नहीं कहना चाहता, वो मेरी बेटी की पत्नी है और मैं उसे बहुत प्यार करता हूं।"
मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि निमाई ने बेटी की बढ़ती उम्र को देखते हुए साहिला से कहा था कि वे राहुल को घर से बाहर निकाल दें। जब इस बारे में खुद निमाई से बात की गई तो उन्होंने कहा, "हां बोला था। एक कारण यह भी है कि मुझे घर छोड़ना पड़ा।
- जब निमाई से पूछा गया कि साहिला राहुल को भाई कहती है। लेकिन वे उनके रिश्ते के बारे में क्या सोचते हैं तो उन्होंने कहा, "मैं साहिला पर विश्वास करता हूं अगर उसको राहुल के लिए कुछ होता तो वो डंके की चोट पर कहती।"
इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैंने उसे ४,5 बार फोन किया, लेकिन उसका इंटरेस्ट नहीं दिखा। फाइनली, मैंने भी अपनी लाइफ जीने के फैसला लिया। और कर भी क्या सकता था।"
- निमाई से जब पूछा गया कि इस बात में कितनी सच्चाई है कि राहुल आजकल उनकी शर्ट्स पहनकर घुमते हैं? उन्होंने जवाब दिया, "घर का कंट्रोल मेरी पत्नी के हाथ में है। मेरी बेटी वहां रहती है। बाकी चीजें किसी मतलब की नहीं। मैं नहीं समझ पाया कि मैंने किया क्या है। मैं बहुत डिस्टर्ब हूं। मैं रो सुबह 5 बजे सो पा रहा हूं। साहिला मुझे मेरी बेटी को मुझसे बात करने की इजाजत नहीं देती। मैं उसे प्रिंसेस कहता हूं।
लेकिन मुझे कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलता। वह बहुत छोटी है। वह 16 साल की होने वाली है, अपनी मां के खिलाफ नहीं जा सकती।"
2016 में प्रत्यूषा बनर्जी की डेथ के बाद राहुल का नाम हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी में आया। जब निमाई से पूछा गया कि क्या प्रत्यूषा के बाद राहुल दूसरी लड़कियों से भी मिलता रहा? जवाब में उन्होंने कहा, "कई लड़कियों से। जब प्रत्यूषा मर गई तो वह उसके बारे में बात करता था।
लेकिन पता नहीं चलता कि इंसान कब झूठ बोल रहा है और कब सच बोल रहा है।"
- कैसे साहिल राहुल से मिलीं। निमाई ने जवाब दिया, "वह मेरी वजह से उसे जानती है। मैं राहुल को पिछले कुछ समय से जानता था। तब वह अच्छा लड़का हुआ करता था।"
- फिर अपना ही घर क्यों छोड़ दिया? निमाई ने बताया, "मैं नहीं चाहता था कि राहुल वहां और दिन रहे। इस वजह से मेरे खिलाफ कई केस हो गए।"
- मतलब राहुल की वजह से आपकी शादी टूट गई? इसके जवाब में निमाई बोले, "मैं उसे ब्लैम नहीं कर रहा हूं। गलती मेरी और साहिला की थी, जो हमारा घर टूट गया। मैं नहीं जानता कि अब वह कहां रहा है? लेकिन मैंने जब अपना घर छोड़ा, तब वह वहां रह रहा था।"
निमाई बाली और साहिला चड्ढा की शादी को दो दशक से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। दोनों को 2007 में हम लोग फाउंडेशन की ओर से 'अ वेल मैच्ड शोबिज कपल' की ट्रॉफी दी गई थी।
- निमाई की मां राजरानी संजय दत्त की इकलौती बुआ थीं, जिनकी अगस्त 2015 में डेथ हो गई।
- निमाई को ऑडियंस नीरजा गुलेरी के शो 'चंद्रकांता' के सूर्या के रूप में जानती है। उन्होंने संजय खान के शो 'जय हनुमान' में पवन देव और बाली का किरदार भी निभाया था। इसके अलावा 'जय जय जय बजरंगबली' में वे रावण के रोल में भी नजर आ चुके हैं।
- निमाई की पत्नी साहिला की बात करें तो 'हम आपके हैं कौन' के अलावा, 'आंटी नंबर 1', 'मां', 'धरम संकट', 'भाभी' और 'वीराना' जैसी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं।

Post a Comment