Header Ads

15 साल में पहली बार सलमान के घर नहीं विराजेंगे गणपति बप्पा, ये है वजह


 सलमान खान पिछले कई सालों से बांद्रा स्थित अपने घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' में गणपति बप्पा को विराजते आ रहे हैं। हालांकि इस साल सलमान के घर में गणपति बप्पा नहीं विराजेंगे। दरअसल, इस बार सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट की जगह अपनी बहन अर्पिता के घर गणपति स्थापना करने वाले हैं। माना जा रहा है कि ऐसा 15 साल में पहली बार हो रहा है।ऐसे शुरू हुई थी सलमान के घर गणेश पूजा...


सलमान खान के मुताबिक, 'हमारे घर में गणपति की स्थापना कई सालों से होती आ रही है और यह मेरी बहन अर्पिता की वजह से हुआ है। उसी ने पहली बार बोला था कि हम भी अपने घर में गणपति लाएंगे। उस दिन के बाद से हमारे यहां हर साल गणपति जी की स्थापना होती है। मेरी भी भगवान गणेश में बहुत आस्था है। पिछले कई सालों मे मुझ पर बड़ी-बड़ी मुसीबतें आई, लेकिन गणपति बप्पा ने मुझे आराम से इनसे बाहर निकाल दिया।'

'टाइगर जिंदा है' कि शूटिंग से लौटेंगे सलमान...
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान 25 अगस्त को अबु धाबी से फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग से ब्रेक लेकर इंडिया लौटेंगे। इसके बाद उनकी पूरी फैमिली मिलकर अर्पिता के घर गणेश उत्सव में शामिल होगी।