Header Ads

नॉर्मल दिखती थी ये लड़की, 14 साल तक कपड़ों के नीचे छिपा रखी थी ये सच्चाई


दुनियाभर में आए दिन ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें अलग-अलग तरह की विकृतियों के साथ बच्चों का जन्म होता है। कई मामलों में बच्चे की मौत हो जाती है। लेकिन कुछ ऐसे भाग्यशाली होते हैं, जिनकी जिंदगी डॉक्टर्स संवार देते हैं। ऐसी ही एक भाग्यशाली लड़की हैं 19 साल की वोर्कितु देबबेत। 14 साल दुनिया से छिपाई ये सच्चाई

यूटोपिया की रहने वाली वोर्कितु को देख कर हर कोई उसे नॉर्मल मानता था। आम लड़की की तरह वो हर काम किया करती थी। उसे खुद में कभी कोई कमी नजर नहीं आई। लेकिन एक दिन जब उसके सामने दूसरी दोस्त ने कपड़े बदले, तब उसे अहसास हुआ कि उसकी बॉडी कुछ अलग है। दरअसल, 14 साल तक वोर्कितु अपनी बॉडी में अपने पैरासाइटिक ट्विन को ढो रही थी। उसके पेट के निचले हिस्से में जुड़े थे उसके ट्विन के दो हाथ और पैर। गरीबी की वजह से पहले उसका इलाज नहीं हो पाया, लेकिन २०१२, में ऑर्थेपेडिक सर्जन डॉ. एरिक गोकेन ने 8 घंटे की सर्जरी के बाद वोर्कितु की बॉडी से ये एक्स्ट्रा हिस्सा अलग कर दिया।

परिवार को लगा श्रापित है बेटी

गरीबी के अलावा ज्ञान के अभाव में वोर्कितु के परिवार वालों ने पहले उसका इलाज नहीं करवाया। उन्हें लगता था कि उनकी बेटी श्रापित है। इस कारण उसका ऐसा हाल है। लेकिन इलाज के बाद अब वोर्कितु आम लड़की की जिंदगी जी रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो अब मां भी बन सकती है।