राखी की शॉपिंग कर बाइक से जा रहे थे भाई-बहन, हादसे में दो भाईय़ों की मौत
शहर थाना क्षेत्र स्थित बाईपास 4 लेन के कोठार ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। दोनों ही सगे भाई थे। जबकि बाइक पर बैठी उनकी चचेरी बहन जख्मी हो गई। तीनों राखी की शॉपिंग कर सुबह गांव के लिए निकले थे। हादसे में दोनों युवकों में से एक को ट्रक करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे बाद जख्मी बहन रोते-बिलखती यही कह रही थी 'अब किसे बांधूगी राखी।' कैसे हुआ हादसा...
-मृतकों की पहचान रांची के चुटिया निवासी अविनाश झा और रविशंकर झा के रूप में की गई।
-वहीं, उनकी चचेरी बहन रजनी को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रजनी ने बताया कि उसे बस में उल्टी होती है। इसलिए भाइयों ने कहा-'चलो बाइक से ही गांव चलते हैं।'
-इससे पहले गुरुवार को रक्षाबंधन की शॉपिंग की गई फिर तीनों सुबह दरभंगा अपने गांव के निकल पड़े।
- शॉपिंग के बाद तीनों एक ही बाइक से रांची से निकले। जैसे ही बाइक रामगढ़ स्थित बाईपास 4 लेन के कोठार ओवर ब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
-रजनी सड़क किनारे गिर गई और दोनों भाई ट्रक के पहिए में फंस गए। इनमें से एक को तो ट्रक करीब 100 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया।
-हादसे में दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी और घायल रजनी को फौरन हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसे की खबर युवकों के परिजनों को दे दी गई है।

Post a Comment