भाई सलमान के वजह से 19 साल से कोर्ट के चक्कर लगा रही हैं बहन अलवीरा
सलमान के खिलाफ जोधपुर में 19 साल से चल रहे हिरण शिकार प्रकरण में अलवीरा लगातार कोर्ट आ रही है। भले ही सलमान कोर्ट नहीं आए लेकिन वे यहां आती रहती है। इन 19 साल से जोधपुर आ रही अलवीरा अब काफी बदल चुकी है, लेकिन नहीं बदला तो अपने भाई को लेकर उनका प्यार। ऐसे बदलती चली गई अलवीरा...
- वर्ष 1998 में सलमान खान के खिलाफ जोधपुर में हिरण शिकार प्रकरण के तीन मामले दर्ज होने और उनकी गिरफ्तारी के समय अलवीरा पहली बार जोधपुर आई। दो दशक पूर्व की दुबली-पतली अलवीरा में अब काफी बदलाव आ चुका है।
- करीब दो दशक से अपनी जोधपुर यात्रा के दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखें। हमेशा मुस्कराने वाली अलवीरा के कई बार आंसू भी निकले। सलमान को जेल भेजे जाने पर गम में तो अपने भाई के बरी हो जाने पर खुशी में उनके आंसू छलक पड़े थे।
- लाइम लाइट से दूर रहते हुए वे अपने काम में जुटी रहती है। लगातार जोधपुर आने के कारण यहां के कोर्ट की भी वे काफी जानकार हो चुकी है और स्वयं ही सीधे कोर्ट पहुंच जाती है।
सलमान, अरबाज व सोहेल से छोटी है अलवीरा। हालांकि परिवार में वह अपनी मां व सोहेल के बहुत ज्यादा करीबी है।
- जोधपुर में एक बार उन्होंने कहा भी था कि उनके लिए परिवार पहली प्राथमिकता है। ऐसे में उनका यहां आना सामान्य बात है।
- दूसरे भाइयों के नहीं आने के बारे में उन्होंने कहा था कि यह उनका मुझ पर विश्वास है कि मैं सब संभाल लूंगी।
- दो बच्चों की मां अलवीरा अपने पति अतुल अग्निहोत्री के साथ मिलकर फिल्म निर्माण क्षेत्र से भी जुड़ी हुई है।
- इसके अलावा अलवीरा फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़ी है। उन्होंने अपने पिता के खानदान के पुस्तैनी गांव अहा काजी के नाम पर एक स्टोर भी खोल रखा है।

Post a Comment