Header Ads

जब 11 साल बड़े विनोद खन्ना को इम्प्रेस करने लगीं अमृता, ये थी वजह


हाल ही में सैफ अली खान ने अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसमें उनकी बेटी सारा और बेटे इब्राहिम तो पहुंचे, लेकिन एक्स वाइफ और एक्ट्रेस अमृता सिंह शामिल नहीं हुईं। वैसे कम ही लोग जानते हैं सैफ से शादी के पहले उनका नाम सनी देओल, अनिल कपूर, क्रिकेटर रवि शास्त्री और 11 साल बड़े विनोद खन्ना से जुड़ चुका है। जानकर हैरानी होगी, लेकिन जेपी दत्ता की फिल्म 'बंटवारा' की शूटिंग के दौरान अमृता और विनोद के लिंक-अप की खबरें आनी शुरु हुईं। जब विनोद खन्ना को इम्प्रेस करने लगीं अमृता...

- विनोद से अमृता के लिंकअप की खबरें आने से पहले रिपोर्ट्स के मुताबिक वो क्रिकेटर रवि शास्त्री को डेट कर रही थीं।

- जब अमृता ने विनोद खन्ना के साथ पहली फिल्म 1989 में 'बंटवारा' साइन की तो उन्होंने रवि को इस बारे में बताया।

- ऐसे में रवि को अमृता की इस बात पर हंसी आ गई और उन्होंने चिढ़ाते हुए कहा, "तुम चाहो तो भी विनोद खन्ना को नहीं पा सकती, भले ही तुम कितनी ही कोशिश क्यों न कर लो।"

- अमृता को ये बात बहुत बुरी लगी और उन्होंने एक इस शर्त की तरह लिया और बंटवारा के आउटडोर शूट्स में विनोद को इम्प्रेस करने की हर कोशिश शुरु कर दी।

- नजीता ये रहा कि अमृता इसमें सफल रहीं और दोनों अच्छे दोस्त बन गए। हालांकि इस शेड्यूल के दौरान दोनों सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित रहे।

- बाद में अमृता रवि के पास वापस आ गईं, लेकिन किन्हीं वजहों से ये रिलेशन टूट गया।


कुछ महीनों तक विनोद से उनका कोई कॉन्टेक्ट नहीं रहा। हालांकि दोनों फिर फिल्म का राजस्थान वाले आउटडोर शेड्यूल पर मिले।

- यहां विनोद भी अमृता की तरफ अट्रेक्ट होने लगे थे और कहते हैं यही से को-स्टार्स कपल बन गए।

- दोनों साथ-साथ खुश थे लेकिन अमृता की मां रुख्साना बेगम को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। जिसकी वजह दोनों की उम्र में अंतर था और विनोद का तलाकशुदा होना था।

- दरअसल अमृता, विनोद खन्ना से 11 साल छोटी थीं। ऐसे में उनकी मां समझ नहीं पा रही थीं कि आखिरी उनकी बेटी क्यों ऐसे आदमी के प्यार में पड़ी है जो काफी उम्रदराज है और जिसका नाम कई एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है।

- जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज आई दोनों धीरे-धीरे अलग हो गए।

1990 में जहां विनोद ने कविता खन्ना से दूसरी शादी कर ली। तो वहीं अगले ही साल 1991 में अमृता ने 12 साल छोटे सैफ अली खान के शादी कर ली थी।

- हालांकि 2004 में अमृता सैफ से अलग हो गईं। दोनों के दो बच्चे बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान है।