Header Ads

भालू से मजाक करना पड़ गया भारी, बाड़े में खींचकर कर दिया ऐसा हाल


 थाईलैंड के फेटचबुन प्रोविंस में भालू से छेड़छाड़ करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। गुस्साए भालू ने खड़े होकर व्यक्ति को बाड़े में खींच लिया और लहूलुहान कर दिया। भालू उसे दांतों में दबाकर पूरे बाड़े के चक्कर भी लगाता रहा। भूखे भालू को इसलिए आया गुस्सा...

 अपने दोस्तों के साथ मंदिर के दर्शन के लिए आए नाएफुम प्रोमराती नाम का यह आदमी भालू को खाना खिलाने की कोशिश कर रहा था।

- इसके लिए उसने खाने का बाउल रस्सी के सहारे बाड़े में लटका दिया और भालू से मजाक करने लगा।

- इसी बात पर भूखे भालू को गुस्सा आ गया और उसने पलक झपकते ही झपट्टा मारकर नाएफुम को बाड़े में खींच लिया।

- इसके बाद भालू नाएफुम को दांतों में दंबाकर पूरे बाड़े में घसीटता रहा। इस दौरान नाएफुम के पूरे कपड़े फट गए और वह लहूलुहान हो गया।

नाएफुम के बाड़े के अंदर गिरते ही दोस्तों ने उसे बचाने के लिए भालू को डंडे और पानी से भिगोकर भगाने की कोशिश की।

- इसी दौरान कुछ लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए बाड़े के अंदर कूद के भालू को डंडो के सहारे पिंजरे के अंदर धकेल दिया। इस बीच नाएफुम को उसके दोस्तों ने बाहर निकाल लिया।

- नाएफुम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि उसकी जान को खतरा नहीं है। हालांकि, गहरे जख्मों की वजह से उसे ठीक होने में काफी दिन लग जाएंगे।

 फेटचबुन प्रांत के इस मंदिर में करीब 25 जंगली सुअरों के अलावा 1 भालू भी पाला जाता हैं।
- मंदिर में आने वाले लोगों को को भी इन भालूओं को खाना खिलाने की अनुमति है।
- इन जानवरों को पालने के लिए इस बौद्ध मंदिर में लोग दान भी करते हैं।