Header Ads

थाने में आपा खो बैठे दारोगा साब, लाठी उठाकर साथी पर ऐसे किया अटैक


यहां भावनपुर थाने में बुधवार को 2 दारोगा आपस में भिड़ गए। आरोप है कि लाइन हाजिर हुआ दारोगा थाने में किसी बात को लेकर आपा खो बैठा और अपने साथी दारोगा से मारपीट करने लगा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को किसी तरह छुड़ाकर अलग किया। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्हाेंने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया।


- आरोपी एसआई प्रेमप्रकाश थाना भावनपुर के कार्यवाहक एसओ थे। मंगलवार को शिकायतों के चलते एसएसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया था। बुधवार को वह थाने पहुंचे और थाने से रवानगी दर्ज कराए जाने का विरोध किया। उसके बाद मुंशी नागेंद्र के साथ गाली गलौच शुरू कर दी।

- थाने में मौजूद एसआई मुकेश कुमार ने इसका विरोध किया तो उसने उन्हें भी गाली देना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रेम प्रकाश एक डंडा लेकर मुकेश कुमार को मारने के लिए दौड़ा, दोनों के बीच मारपीट होती देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें छुड़ाने का प्रयास करने लगे।

- प्रेम प्रकाश अपना आपा खो बैठा और उसने डंडे से थाने में खड़ी मुकेश कुमार और थाने की सरकारी जीप के चालक शक्ति सिंह की प्राइवेट गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। करीब आधा घंटे तक थाने में जमकर हंगामा करने बाद वह वहां से चला। जिसके बाद मुकेश कुमार ने पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत कराया।

- मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी के निर्देश पर थाना भावनपुर में आरोपी एसआई प्रेम प्रकाश के खिलाफ मुकेश कुमार की ओर से केस दर्ज किया गया। एसएसपी मंजिल सैनी ने मामला संज्ञान में आने पर प्रेम प्रकाश को लाइन हाजिर के बाद सस्पेंड कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश भी एसएसपी ने दिए हैं।

 भावनपुर थाने में तैनात कार्यवाहक एसओ प्रेम प्रकाश को शिकायतों के चलते मंगलवार को एसएसपी मंजिल सैनी ने लाइन हाजिर कर दिया था। बताया गया, 29 जुलाई की रात में एसएसपी मंजिल सैनी ने थाने का औचक निरीक्षण किया था, उस वक्त उन्हें थाने में कार्यवाहक एसओ प्रेमप्रकाश नहीं मिले थे।

- आरोप है कि कार्यवाहक एसओ रहते हुए 3 दिन पहले एसओ प्रेम प्रकाश ने थाने के मुंशी नागेंद्र के साथ भी गाली गलौच की थी। इसकी शिकायत भी एसएसपी तक पहुंची थी। इस मामले में एसएसपी ने जांच बैठाई थी। जांच में आरोप सही पाए गए थे। जिसके बाद एसओ प्रेम प्रकाश को लाइन हाजिर किया गया था।