Header Ads

जब यहां हुई इंडियन स्टाइल में शादी, कैमरे में कैद हुए इमोशनल मूमेंट्स


 वेडिंग डे कपल्स की जिंदगी सबसे स्पेशल दिन होता है। इसी के चलते कपल इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। कुछ ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया के मैट और ट्रिश इरविन ने भी अपने वेडिंग डे को यादगार बनाने के लिए जाने-माने वेडिंग फोटोग्राफर ‘जेम्स डे’ को चुना। जेम्स ने इस कपल की कुछ ऐसी तस्वीरें खींचीं, जिसे लोग देखते ही रह गए। इंडियन हैं ट्रिश इरविन....
- दरअसल, ट्रिश का जन्म तो आस्ट्रेलिया में ही हुआ, लेकिन मूल रूप से वे इंडियन हैं। उनके माता-पिता शादी के बाद ही ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे।

- इसी के चलते ट्रिश की फैमिली चाहती थी उनकी बेटी की शादी भारतीय रीति-रिवाजों के मुताबिक हो।

- वहीं, मैट भी इंडियन कल्चर से काफी प्रभावित हैं। वे भी चाहते थे कि ट्रिश जब भारतीय लिबाज में हों।

- शादी भी भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार ही हुई। इसके चलते दोनों की शादी सुर्खियों में आ गई।

- मैट इरविन ने अपने ब्यूटीफुल फोटो एल्बम से कुछ खास फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

- मैट और ट्रिश की एक खास फोटो पूरे ऑस्ट्रेलिया में काफी पसंद की जा रही हैं। खासतौर से वे फोटो, जिसमें मैट इमोशनल नजर आ रहे हैं।

- मैट के मुताबिक, इस समय वे अपनी दादी को मिस कर रहे थे, क्योंकि दादी ने ही बचपन से उनकी परवरिश की थी।