प्रेग्नेंट हैं 35 साल की सुनिधि, फोटोग्राफर्स से बचने के लिए उठाया यह कदम
35 साल की हो चुकीं सिंगर सुनिधि चौहान मां बनने वाली हैं। एक लीडिंग अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक, सुनिधि को पांच महीने की प्रेग्नेंसी है। कहा यहां तक जा रहा है कि सुनिधि ने बाहर आना-जाना बहुत कम कर दिया है, ताकि फोटोग्राफर्स बेबी बंप के साथ उनकी फोटो न खींच सकें। सुनिधि आने वाले बेबी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और उसके स्वागत के लिए घर की डेकोरेशन में व्यस्त हैं।
- रिपोर्ट की मानें तो सुनिधि के पापा ने उनकी प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा है, "सुनिधि की लाइफ का नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर हम सभी बहुत खुश और एक्साइटेड हैं। सुनिधि हमेशा से ही हार्डवर्किंग रही हैं और उसके काम पर हम सभी को प्राउड है। लेकिन अब हम जल्दी ही नाना-नानी बन जाएंगे। इसे लेकर मैं कितना खुश हूं, बयां नहीं कर सकता। फिलहाल, वे अपने पुराने कमिटमेंट पूरे कर रही हैं, लेकिन फैमिली ने तय किया है कि अब वे शोज के लिए बाहर नहीं जाएंगी। क्योंकि उनकी हेल्थ हमारी प्राथमिकता है।"

Post a Comment