जलती चिता से पुलिस ने निकाली महिला की बॉडी, सिसकती रही 3 साल की बेटी
पिपरी थाना क्षेत्र में एक महिला के शव को पुलिस ने जलती चिता से उठवा लिया। महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुरालवालों ने उसकी पहले तो पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
करारी थाना क्षेत्र के अर्का गांव की गुड़िया देवी(24) की शादी पिपरी थाना क्षेत्र के रहने वाले दिलीप कुमार के साथ हुई थी।
- आरोप है कि शनिवार रात विवाहिता को पीट-पीटकर मौत के घट उतार दिया गया। रविवार सुबह मायके वालों को बिना सूचना दिए वो लोग शव जलाने के लिए काजीपुर घाट पर पहुंच गए।
- बेटी की मौत की खबर पाते ही मायके वालों ने पहले पुलिस को सूचना दी और फिर खुद भी घाट पर पहुंच गए।
- मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चिता पर से जल रहे शव को बाहर निकलवाया। पुलिस को वहां देख पति समेत अन्य लोग फरार हो गए।
दहेज की करते थे मांग
- मृतका के पिता नथनलाल ने बताया, शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बाइक और 50 हजार नगद पैसे के लिए गुड़िया परेशान करते थे।
- मांग पूरी न होने पर शनिवार रात विवाहिता को पीट-पीटकर मार दिया।
- देर शाम उन्होंने पुलिस में पति दिलीप कुमार, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
- गुड़िया की 3 साल की बेटी खुशी मां की लाश देख सिसकती रही। इस दौरान कई बार उसने मां को नींद से जगाने की कोशिश की, उसे लग रहा था कि मां सो रही थी।
पिपरी एसओ अर्जुन सिंह के मुताबिक, मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
- आरोपियों की तलाश जारी है, अभी फिलहाल सभी फरार हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बेाद भी कुछ मामले क्लियर होंगे।

Post a Comment