Header Ads

टेस्ट में बेस्ट है टीम इंडिया, दुनिया के ये प्लेयर्स ही मिलकर दे सकते है टक्कर


टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में ३,0 से मात देकर क्लीन स्वीप कर दिया। भारतीय टीम फिलहाल टेस्ट क्रिकेटर की सबसे मजबूत टीम बनी हुई है। इस दौरान वो दुनिया की लगभग सभी टीमों को मात दे चुकी है। इसी वजह से टेस्ट क्रिकेट में पिछले काफी समय से टीम इंडिया नंबर वन रैंकिंग पर मौजूद है। दो सालों में ऐसी रही परफॉर्मेंस...

 पिछले दो साल के दौरान टीम इंडिया ने कोई सीरीज नहीं गंवाई है, इस दौरान उसने घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और श्रीलंका का टेस्ट सीरीज में सफाया किया है।

- दुनियाभर की सभी बड़ी टीमों को इस दौरान भारत के साथ खेलने का मौका मिला, लेकिन उनमें से कोई भी टीम भारत के सामने अपनी काबिलियत साबित नहीं कर सकी।

- ऐसे में हमने टेस्ट क्रिकेट की एक ऐसी टीम तैयार की है, जिसमें दुनियाभर के टॉप प्लेयर्स को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर लिया गया है। यही वो टीम है जो टीम इंडिया को उसी की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में टक्कर दे सकती है।

- हालांकि वर्ल्ड इलेवन के इन सभी प्लेयर्स का रियल लाइफ में एक साथ आना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यही वो प्लेयर्स हैं जो इंडिया को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
इन दो को मिली ओपनिंग की जिम्मेदारी

- भारत के खिलाफ बनाई गई प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के एलेस्टेयर कुक और पाकिस्तान के अजहर अली को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

- अजहर अली ने यूं तो भारत के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है, लेकिन बाकी टीमों के खिलाफ उनकी परफॉर्मेंस जबरदस्त रही है। पिछले चार टेस्ट में ही वे दो सेन्चुरी लगा चुके हैं।

- वहीं दूसरे ओपनर के तौर पर चुने गए एलिस्टेयर कुक भी शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले चार टेस्ट मैचों में वे दो फिफ्टी के साथ २६८, रन बना चुके हैं।