यहां अंधविश्वास के नाम पर लोगों के साथ किया जाता है ऐसा...
समय के साथ-साथ लोगों की सोच बदलती चली गई। पुराने समय में लोग अंधविश्वास पर विश्वास करते थे लेकिन आज भी यदि अंधविश्वास की बात करें तो दुनिया में अब ऐसे देश है जहां अन्धविश्वास को जगह दी गई है।
आपको अफ्रीकी देशों के बारे में बता रहे हैं। जहां अंधविश्वास के नाम पर लोगों को मार दिया जाता है। दरअसल यहां एल्बिनो बीमारी से पीड़ित लोगों को मारकर उनके अंगों को बेच दिया जाता है। इन बॉडी पार्ट्स से बनी दवाईयां लाखों में बिकती है। लेकिन इस बात का पता नहीं कि यह दवाईयों असरदार है या नहीं।
यहां के लोगों का मानना है कि इस बीमारी से पीड़ित लोगों के शरीर में कुछ ऐसे चमत्कारिक तत्व होते हैं। जिनसे कई प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाता है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को किडनैप करवाकर मार दिया जाता है और उनके बॉडी पार्टस को बेच दिया जाता है।
तंजानिया में बहुत तेजी से इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। एल्बिनो एक ऐसी बीमारी है जिससे पीड़ित लोगों की बॉडी में मैलेनिन की कमी हो जाती है। जिससे कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। इससे पीड़ित लोगों की उम्र भी कम होती है। इन देशों में अमीर लोग इन दवाईयों को खरीदते हैं।


Post a Comment