Header Ads

बेटे ने घर में ही पिता को दफनाया, कुत्तों ने खोदकर निकाला तो हुआ खुलासा


पिता के शव का संस्कार करने के लिए पैसे नहीं होने के कारण नाबालिग बेटे ने अपने पिता की लाश को घर में दफना दिया। बाप बेटा दोनों तीन वर्ष से किराए के मकान में रहते थे। ​गुरुवार को सुबह घर के अंदर से बदबू आने पर घटना की जानकारी मिली। बदबू के बाद ग्रामीणों ने जब देखा कि कुत्ते भी बार-बार घर की तरफ जा रहे हैं तभी ग्रामीण घर के अंदर गए और जमीन में मानव शव पड़ा हुआ मिला। शव को कुत्ते मिट्‌टी के अंदर से आधा निकाल चुके थे।

- जानकारी के अनुसार मृतक सुरजीत सिंह (60) पहले होमगार्ड में तैनात रहा है और काफी समय से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था।

- जिसकी सप्ताह पहले मौत हो गई थी और आर्थिक तंगी के चलते उनके लड़के ने उसे जमीन में गाड़ दिया था।

- मृतक के बेटे मोहन सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसने पिता के इलाज के लिए रिश्तेदारों व ग्रामीणों से मदद मांगी थी लेकिन किसी ने कोई सहयोग नहीं दिया और एक सप्ताह पहले उनकी मौत हो गई।

- संस्कार करने के लिए पैसे नहीं थे तो उसने शव को घर में दफना दिया था।
सन १९८५, था होमगार्ड

- ​एसएचओ संदीप सिंह बताया कि​ ​मृतक सुरजीत सिंह वर्ष १९८५, में होमगार्ड में ​कांस्टेबल रेंक पर रह चुका है​, नौकरी छोड़ने के बाद ​वह प्राइवेट नौकरी कर परिवार चलाता था।

- गरीबी के कारण बेटे ने अपने पिता का शव दफना दिया था पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज १७४, तहत कार्रवाई की है।

- पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- इस बात पर ग्रामीण बोले कि उसके बेटे ने मौत की खबर नहीं दी, नहीं तो संस्कार के लिए पूरा गांव मदद करता।