देवर ने की अश्लील हरकतें, पति से की शिकायत तो स्पीड पोस्ट से मिला ये जवाब
देवर की अश्लील हरकतों का विरोध करने पर पति ने स्पीड पोस्ट से पत्नी को तलाक दे दिया। आरोप है कि पुलिस से शिकायत किए हुए चार महीने बीत गए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सीएम योगी और डीजीपी से शिकायत के दो सप्ताह बाद गुरुवार को महिला फिर से आगरा में एसएसपी के पास मदद की गुहार लगाने पहुंची।
रेशमा का आरोप है कि शादी के बाद से ही देवर हारुन उससे अश्लील हरकतें करने लगा।
- एक दिन वह शराब के नशे में कमरे में घुस आया। उसने पति से शिकायत की, लेकिन पति ने जवाब नहीं दिया। हारुन हमेशा सबके सामने कहता था, ''रेशमा मेरी पसंद थी, इसीलिए भाई से तेरी शादी कराई है।''
- रेशमा के अनुसार, एक बार उसे हारुन ने किडनैप भी करवा दिया था, जिसके बाह थाने में लिखित बयान दर्ज हैं। जब बात नहीं मानी तो बच्चे के बर्थ-डे के अगले दिन पति ने रात में घर से निकाल दिया और परिवार के ही लड़के के साथ मायके भेज दिया।
- बाद में तीन तलाक का एक लेटर स्पीड पोस्ट से भिजवा दिया। रेशमा के घर वापस आने के बाद परिजनों ने ग्वालियर महिला थाने में शिकायत की। इजराइल का ट्रांसफर मैनपुरी हो गया था।
रेशमा को जानकारी दिए बिना उसने गुपचुप तरीके से ट्रैफिक में तैनात एक सिपाही की बेटी से शादी कर ली। रेशमा ने बताया कि इसकी शिकायत उसने मैनपुरी में एसपी से की तो इजराइल ने खुलेआम कहा कि वो पुलिस में, रेशमा की बात कोई नहीं सुनेगा।
- बता दें, पीड़िता 17 जुलाई को इंसाफ के लिए सीएम आदित्यनाथ से मिलने पहुंची। हालांकि, उसकी मुलाकात नहीं हो गई, लेकिन उसने सीएम के आवास पर अपना एप्लीकेशन दे दिया। इसके बाद वह DGP ऑफिस पहुंची, जहां उसने अपनी पूरी दास्तां सुनाई। इसके बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। अब वह एसएसपी के पास पहुंची।

Post a Comment