Header Ads

ये विदेशी फ्रेंड हीरो बनने आए थे मुंबई, अब गलियों में बेच रहे पान और सब्जियां


5 अगस्त को फ्रेंडशिप डे है। इस मौके पर हम आपको मूलरूप से स्वीडन के रहने वाले दो ऐसे बेस्ट फ्रेंड्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जो मुंबई में हीरो बनने आये थे। लेकिन आज-कल मुंबई की गलियों में कभी सब्जी, कभी पान और कभी पॉपकॉर्न बेचते नजर आते हैं। हम बात कर रहे हैं स्वीडन के रहने वाले जोहान और हैंपस के बारे में। बॉलीवुड में भले ही इन्हें एंट्री न मिली हो लेकिन सोशल मीडिया के स्टार जरुर बन गए हैं। जानिए कौन हैं ये और क्यों कर रहे ऐसा काम ....

- जोहान और हैंपस स्वीडिश एक्टर्स हैं, जो कुछ साल पहले बॉलीवुड में अपना लक आजमाने मायानगरी मुंबई में आए थे।

- वे अब तक कई छोटी-बड़ी फिल्म और ऐड में काम कर चुके हैं। इन दिनों उनके प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं।

- जिसमें वे पान, चाय तो कभी सब्जी बेचते नज़र आ रहे हैं। इन वीडियो के जरिए वे महंगाई और मुंबई में टिकने के लिए किस तरह संघर्ष करना पड़ता है, इसके तरीके बताते हैं।
- जोहान और हैंपस के मुताबिक, स्ट्रगलिंग एक्टर्स को कमाई करने के लिए पान बेचने से लेकर टैक्सी तक चलानी पड़ती है।

बिजनेस मैनेजमेंट ग्रैजुएट हैं दोनों...

- बता दें कि दोनों ही बिजनेस मैनेजमेंट ग्रैजुएट हैं। एक इंटरव्यू में दोनों बताते हैं कि हमें शुरुआत से ही एक्टिंग का शौक था।

- इसके अलावा हमें इंडियन मूवी के गाने, लव स्टोरी और ड्रामा फिल्में काफी पसंद थी।
- हमने जब अपने माता-पिता को बताया कि हम मुंबई में जाकर फिल्मों में किस्मत आजमाना चाहते हैं तो पहले उन्हें ये मजाक लगा। लेकिन हमने तय कर लिया था और हम इंडिया आ गए।
- ये शहर हमारे लिए अंजान थे इसीलिए हम एक होस्टल में रहे जहां हमें एक आदमी मिला जिसके बॉलीवुड में अच्छे कॉन्टैक्ट्स थे। उसके जरिए हम लोगों से मिले और ऑडिशन देने शुरू किए।

 जोहान ईशा गुप्ता के साथ 'रुस्तम' फिल्म में और हैंपस रितेश देशमुख के साथ 'बैंजो' मूवी में काम कर चुके हैं।

- इसके अलावा ये दोनों सैफ अली खान की आने वाली फिल्म रंगून में बतौर ब्रिटिश अफसर दिखेंगे।

- पिछले दिनों इन्होंने अपने फेसबुक पेज में 12 सेकंड का वीडियो अपलोड किया जो काफी वायरल हुआ था।

- इस वीडियो में मुंबई के ऑटोवालों के मनमाफिक पैसे लेने की आदत को दिखाया है। जिसे डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

दोनों स्वीडिश एक्टर के मुताबिक, ऑडिशन देते वक्त उन्हें भाषा की इतनी दिक्कत नहीं आती थी। दोनों ने धीरे-धीरे हिंदी भी सीख ली।

- काफी रिजेक्शन के बाद आखिरकार हमारा सिलेक्शन हो गया। रंगून में हमारा छोटा-सा रोल है लेकिन हम इसे काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

- हैंपस ने ढीठ पतंगे मूवी में एक रशियन हिप्पी का रोल प्ले किया है। वहीं, फिल्मों के अलावा जोहान ने वॉक्स वैगन के ऐड में एक जर्मन इंजीनियर का किरदार निभाया है।

दोनों कहते हैं कि बॉलीवुड में काम करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।
- हमें केवल वही रोल मिलता है जिसमें किसी विदेशी की जरूरत हो। क्योंकि भारत में ज्यादा विदेशी एक्टर नहीं है।

- अपने फेसबुक के वीडियो के बारे में दोनों बताते हैं कि हमें यहां विदेशी मानकर ऑटो वाले मनमाफिक पैसे लेते थे। इसी से हमें वीडियो का आइडिया आया था।

 हैंपस बताते हैं कि उनके फेवरेट एक्टर अक्षय कुमार हैं। वहीं जोहान के फेवरेट एक्टर सलमान हैं।
- दोनों ही शाहरुख खान की फिल्म डीडीएलजे के फैन हैं।