Header Ads

भारत की वो 5 जगहें, जहां आज भी होते हैं सबसे ज्यादा काला जादू


मशहूर जर्मन गणितज्ञ, खगोल शास्त्री, अस्ट्रालजर जोहान्स केप्लर की मां को ७, अगस्त १६२०, में कालू जादू या जादू टोना करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, भारत में काला जादू बैन है। लेकिन फिर भी लोग अपनी समस्याओं का हल निकालने के लिए इस तरह के जादू पर न सिर्फ यकीन करते है बल्कि उसकी प्रैक्टिस भी करते हैं। हम आपको भारत की ऐसी 7 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आज भी काला जादू किया जाता है। बड़े पैमाने पर मिलते हैं नर कंकाल

ओडिशा के कुशाभद्रा नदी के किनारे कुछ समय पहले काले जादू की प्रैक्टिस किए जाने के संकेत मिले थे। कई लोगों पर अटैक की खबरें भी यहां आती रहती हैं। हालांकि, इस बात का अब तक कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला है। लेकिन, जब शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की तो कई ऐसी चीजें मिली जिससे पता चलता कि यहां काले जादू की प्रैक्टिस की जाती है। यहां 20 से ज्यादा नर कंकाल और हड्डियां मिली थी। साथ ही जानवरों की खोपड़ियां, फूल और कपड़े के टुकड़े भी यहां मिले थे।

सुल्तानशशी, हैदराबाद

इस जगह को काला जादू जैसी एक्टिविटीज का अड्डा माना जाता है। यहां कुछ ऐसे बाबा रहते हैं, जो शादी के बाद आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए महिलाओं से सेक्स करते हैं। यहां काला जादू करने वाली महिलाएं भी होती है, जो परेशानी का सॉल्यूशन के लिए खुद के लड़के से सेक्स करने के लिए कहती हैं। सुल्तानशशी में कुछ ऐसे लॉज भी चलते हैं, जहां लोग काले जादू की प्रैक्टिस करते हैं।

पेरिंगोटुकारा, केरल

केरल के छोटे से गांव त्रिशूर में काले जादू किए जाने के प्रमाण मिले हैं। इसके चलते यह गांव काफी फेमस हो गया है। काला जादू देखने के लिए यहां टूरिस्ट आते हैं। यहां चट्टान और कुट्टिचट्टन को विष्णु का अवतार मानते हैं जो भैंस की सवारी करते हैं और जीवन की परेशानियों को दूर करते हैं। यहां पुजारी चट्टान को पास रखकर अलग- अलग तरह की पुजाएं करते हैं।

निमतला घाट, कोलकाता

कोलकाता के निमतला घाट पर काला जादू करने के संकेत हमेशा से मिलते रहे हैं। रात के समय में यहां पर अघोरी आकर काले जादू की प्रैक्टिस करते हैं। यहां शमशान में भी अघोरी देर रात को चिता के जलने के बाद बचे हुए मांस को खाते हैं और इसे शक्तियां पैदा करने के लिए जरूरी बताते हैं।

मेयोंग, असम

मेयोंग काला जादू का दूसरा नाम बन चुका है। ऐसा माना जाता है कि मेयोंग का संस्कृत में अर्थ इल्यूशन, माया है। कई लोगों के हवा में गायब होने, लोगों के जानवरों में परिवर्तित होने के सैकड़ों मामले यहां आते रहते हैं।