पार्टी में शाहरुख की बेटी ने पहने 83 हजार के जूते, कैरी किया 35 हजार का बैग
.शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बीते दिनों सुपरड्राई इंडिया की पार्टी में शामिल हुई। लैक्मे फैशन वीक में आयोजित इस पार्टी में सुहाना ने काफी महंगे जूते पहने थे और उन्होंने जो क्लच कैरी किया था, उसकी कीमत भी अच्छी खासी थी। बता दें कि पार्टी में सुहाना ने 83 हजार के जूते और 35 हजार रुपए से ज्यादा कीमत का क्लच कैरी किया था। पार्टी में दिखा था सुहाना का गॉर्जियस लुक...
इस पार्टी का आयोजन लैक्मे फैशन वीक में किया गया। पार्टी में कई स्टार किड्स शामिल हुए। पार्टी में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान गॉर्जियस नजर आ रही थी। बता दें कि पार्टी में सुहाना ने Saint Laurent ब्रांड के चैन वाले बूट पहन रखे थे। इन जूतों को कीमत तकरीबन 83 हजार रुपए है।
लेदर के इन शूज में एंकल इस्ट्रेप और क्रास राउंड चैन लगी थी। इस शूज की 4.1 इंच हील है। वहीं, सुहाना ने नियो येलो कलर का Jimmy Choo ब्रांड का कैंडी क्लच कैरी किया था। इस बैग की 35 हजार रुपए है। इस क्लच में चैन लगी है। सुहाना ने ब्लैक कलर का हाफ स्लीव्ज टॉप और व्हाइट कलर की टाइट जीन्स पहन रखी की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में इस पार्टी के फोटोज भी शेयर किए हैं।
ये पहली बार नहीं है, इसके पहले भी सुहाना कीमती आउटफिट में नजर आईं है। कुछ महीने पहने सुहाना मुंबई में हुए अर्थ रेस्त्रां की ग्रैंड ओपनिंग में पहुंची थी। यहां सुहाना ओरेंज कलर की शॉर्ट ड्रेस में पहुंची थी, जिसकी कीमत 60,000 रुपए थी।

Post a Comment