TV की 'अक्षरा' को आ रहे मैरिज प्रपोजल, लड़कों की मां कर रहीं अप्रोच
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के किरदार से पॉपुलर हुईं हिना खान इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 8 में नजर आ रही हैं।
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार से पॉपुलर हुईं हिना खान इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 8' में नजर आ रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मेरे पास ढेर सारे मैरिज प्रपोजल आ रहे हैं, लेकिन ये सब लड़कों के नहीं बल्कि उनकीं मां के हैं। दरअसल, सभी लड़कों की मां अपने लिए अक्षरा जैसी बहू ही चाहती हैं। हालांकि हिना ने कहा कि जब मैं शादी के लिए पूरी तैयार हो जाऊंगी तभी इस पर फैसला करूंगी।
- फिक्शन बेस्ड शो छोड़कर रियलिटी शो में काम करने को लेकर हिना ने कहा- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लगातार 8 सालों तक काम करना मेरे लिए काफी उबाऊ (मोनोटोनस) हो गया था। यही वजह थी कि मैंने शो छोड़ने का फैसला किया।
- इसके बाद मैं कुछ नया और एडवेंचरस करना चाहती थी इसलिए मैंने 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे स्टंट बेस्ड शो में काम करने का फैसला किया।
- वैसे, कहा तो ये भी जा रहा है कि हिना खान 'खतरों के खिलाड़ी' की फाइनलिस्ट में से एक हैं और पहले ही शो जीत चुकी हैं। इस पर हिना ने कहा- मुझे नहीं पता ये अफवाहें कहां से आती हैं लेकिन ऐसा होता है तो मेरे लिए खुशी की बात है।
- हिना ने कहा- मैं नहीं जानती कौन शो जीतेगा और कौन नहीं। मैं बस अपना बेस्ट देने में यकीन रखती हूं।
शोमेकर्स से झगड़े की वजह से छोड़ा था शो...
सीरियल में अक्षरा के हटने की वजह दरअसल उनके अनप्रोफेशनल बिहैवियर को माना गया। शोमेकर्स के साथ उनके झगड़े और हिना का सेट पर लेट पहुंचना भी इसकी एक वजह थी। हालांकि हिना ने कहा था कि वो सीरियल में अपने किरदार से खुश नहीं थीं और इसे लेकर वो मेकर्स से कई बार शिकायत और शो छोड़ने की धमकी भी दे चुकी थीं।
एक एपिसोड का सवा लाख लेती थीं हिना...
- साल 2009 में हिना ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बतौर लीड डेब्यू किया था।
- हिना स्टार प्लस के सीरियल 'सपना बाबुल का...बिदाई', 'चांद छुपा बादल में' और 'मास्टरशेफ इंडिया कुकिंग शो-3' में गेस्ट अपीयरेंस में दिख चुकी हैं।
- हिना इस शो के लिए सवा लाख रुपए रोजाना का मेहनताना लेती थीं।
ये हैं हिना खान उर्फ अक्षरा के ब्वॉयफ्रेंड!
अक्षरा उर्फ़ हिना खान पिछले कई सालों से शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर जयवंत जायसवाल को डेट कर रही हैं। लंबे अफेयर के बाद अब यह कपल अपने रिश्ते को नए मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार हैं। इंडिया फोरम की रिपोर्ट की मानें तो हिना जो कि मीडिया में लो प्रोफाइल रखने के लिए जानी जाती है, फिलहाल शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर जयवंत जायसवाल को डेट कर रही हैं। दोनों कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। हालांकि, जयवंत ने इन रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा है कि, 'ऐसा कुछ नहीं है।'


Post a Comment