Header Ads

अब ऐसी दिखती हैं TV की छोटी वीरा, 5 साल की उम्र में किया था डेब्यू


टीवी शो 'वीरा: एक वीर की अरदास'(2012) में छोटी वीरा का रोल प्ले करने वालीं हर्षिता ओझा अब बड़ी हो चुकी हैं। महज 5 साल की उम्र में डेब्यू करने वालीं हर्षिता को इस शो से घर-घर पहचान मिली। लेकिन हर्षिता आगे अपना करियर एक्टिंग की बजाय सिंगिंग में बनाना चाहती हैं। हाल ही में हर्षिता  से खास बातचीत की। सिंगिंग सीख रही हैं हर्षिता...

- हर्षिता बताती हैं, "मैंने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग जर्नी 5 साल की उम्र में ही शुरु कर दी थी। मैंने वीरा में काम किया जिससे काफी पॉपुलैरिटी मिली। लेकिन मैं फ्यूचर में खुद को बतौर एक्ट्रेस नहीं देखना चाहती हूं।"

- "मैं खुद को फ्यूचर में मल्टी टास्कर के तौर पर देखना चाहती हूं। हो सकता है मैं खुद को इंडस्ट्री में बतौर सिंगर भी स्टेब्लिश कर सकूं क्योंकि मुझे म्यूजिक से बेहद लगाव है।"
- "मैं एक्टिंग की शौकीन हूं लेकिन खुद को एक्ट्रेस बनते नहीं देखना चाहती। इन दिनों मैं स्विमिंग, कथक और सिंगिंग सीख रही हूं।"

- फिलहाल वो कांदिवली स्थित चिल्ड्रन अकेडमी स्कूल में 5वी क्लास में पढ़ती हैं।
इंडोनेशिया में फेमस हैं हर्षिता
- हर्षिता इंडोनेशिया में काफी फेमस हैं उन्हें लोग वहां वीरा के नाम से ही पहचानते हैं।

- कुछ महीने पहले ही हर्षिता इंडोनेशिया गई हुई थी। वो बताती हैं, "मैंने इंडोनेशिया में 3 महीने बिताए। वहां मैंने 'Malaikat Kecil Dari India' नाम के एक शो में भी काम किया है जिसका मतलब एंजल ऑफ इंडिया है।"

- "मैंने इंडोनेशिया में अपनी लाइफ के बेस्ट पल बिताए। वहां मेरे शो वीरा के कई फैन्स मिले। जो मुझे उसी शो के जरिए पहचानते थे।"

- "मुझे वहां हर दिन फैन्स गिफ्ट देने के लिए पहुंचते थे। वहां बिताए दिनों को मैं काफी मिस कर रही हूं।"
- बता दें, हर्षिता वीरा के अलावा टीवी शो 'तमन्ना', 'सावधाव इंडिया' और 'बेइंता' में भी काम कर चुकी हैं।