Header Ads

चाइल्ड रोल में हिट, लीड रोल में सुपर FLOP रहे ये 8 स्टार्स


बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ फिल्मों में लीड रोल भी प्ले किया। लेकिन ये स्टार्स जितने पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर हुए, उतने वे लीड रोल करके नहीं हो पाए। ऐसे ही एक एक्टर हैं जुगल हंसराज। जुगल आज अपना 45वां बर्थडे (26 जुलाई) सेलिब्रेट कर रहे हैं। 8 साल की उम्र में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट से अपना करियर शुरू किया था। वे 1983 में आई फिल्म 'मासूम' में नजर आए थे। उन्होंने बतौर बाल कलाकार कुछ और फिल्मों में भी काम किया, लेकिन जब वे लीड एक्टर के तौर पर फिल्मों में आए तो सफलता हासिल नहीं कर पाए। उनकी गिनती आज सुपर फ्लॉप स्टार्स में होती है। जुगल के अलावा और भी ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट रहे हैं जो बॉलीवुड में सफल नहीं हो सके। कुणाल खेमू, हंसिका मोटवानी, उर्मिला मातोंडकर और इन स्टार्स को नहीं मिली सक्सेस...

1. जुगल हंसराज

बतौर बाल कलाकार जुगल हंसराज ने मासूम के अलावा फिल्म 'कर्मा' (1986), 'सल्तनत' (1986) में काम किया। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उनका काम पसंद भी किया गया। वहीं, बतौर एक्टर वे 'आ गले लग जा' (1994), 'पापा कहते हैं' (1985), 'मोहब्बतें' (2000), 'हम प्यार तुम्हीं से कर बैठे' (2002) सहित अन्य फिल्मों में नजर आए।

2. उर्मिला मातोंडकर

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्में-'कलयुग' (1981), 'मासूम' (1983)

बतौर एक्ट्रेस फिल्में- 'नरसिम्हा' (1991), 'रंगीला' (1995), 'जुदाई' (1997), 'सत्या' (1998), 'प्यार तुने क्या किया' (2001)

3. कुणाल खेमू
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्में- 'सर' (1993), 'हम हैं राही प्यार के' (1993), 'राजा हिन्दुस्तानी' (1996), 'भाई', 'जुड़वां' (1997), 'दुश्मन' (1998)
बतौर एक्टर फिल्में- कलयुग (2005), 'ट्रैफिक सिग्नल', 'ढोल' (2007), 'गोलमाल-3' (2010), 'गो गोवा गौन' (2013)

4. हंसिका मोटवानी

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्में-'हवा' (2003), 'कोई...मिल गया' (2003), 'जागो' (2004)

बतौर एक्ट्रेस फिल्में -'आपका सुरूर' (2007), 'मनी है तो हनी है' (2008)

5. आफताब शिवदासानी

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्में-
'मिस्टर इंडिया' (1987), 'शहंशाह' (1988), 'चालबाज' (1989)

बतौर एक्टर फिल्में -'मस्त' (1999), 'कसूर' (2001), 'क्या यही प्यार है' (2002), 'हंगामा' (2003), 'शादी से पहले' (2006), 'ग्रैंड मस्ती' (2013)

6. इमरान खान

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्में -'कयामत से कयामत तक' (1988), 'जो जीता वही सिकंदर' (1992)

बतौर एक्टर फिल्में- 'जाने तू...या जाने ना' (2008), 'किडनैप' (2008), 'लक' (2009), 'डेल्ही बेली' (2011), 'गोरी तेरे प्यार में '(2013)

7. सना सईद

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्में -'कुछ कुछ होता है' (1998), 'हर दिल जो प्यार करेगा' (2000), 'बादल' (2000)

बतौर एक्ट्रेस फिल्में -'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (2012), 'फुगली' (2014, स्पेशल अपीयरेंस)

8. परजान दस्तूर

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्में- 'कुछ कुछ होता है' (1998), 'मोहब्बतें' (2000), 'जुबैदा' (2001)

बतौर एक्टर फिल्में-'परजानिया' (2007), 'सिकंदर' (2009), 'ब्रेक के बाद' (2010)