दोस्त बोला- अच्छे से वीडियो बनाऊंगा, कैमरे में ऐसे कैद हुई Live मौत
बिजनौर में युवक की नहर में कूदते समय रीढ़ की हड्डी टूट गई, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
नहाते समय एक युवक को स्टंट करना उसकी जान पर भारी पड़ गया। युवक की नहर में कूदते समय रीढ़ की हड्डी टूट गई, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस समय वह नहर में पिलर से छंलाग लगा रहा था, उसका दोस्त वीडियो बना रहा था। यह वीडियो उसकी मौत के बाद वायरल हो रहा है।
हरेवली बैराज पर नहाते समय हुआ हादसा
- घटना बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के हरेवली बैराज की है। यहां दो दिन पहले धामपुर के कुछ लड़के वन क्षेत्र में स्थित कालू शहीद की मजार पर गए थे। वहां वन कर्मियों ने उन्हें बैरियर पर ही रोक दिया।
- बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय रास्ते में हरेवली बैराज पर ये सभी दोस्त नहाने के लिए रुक गए।
- लड़के वहां करीब 15 फीट ऊंचे पिलर से नीचे पानी में छलांग लगाकर स्टंट करने लगे।
- इस दौरान कुछ लड़के तो पिलर से सीधे नीचे कूदे, जबकि साहिल नाम का लड़का सिर के बल पानी में कूदा।
- पानी कम होने की वजह से उसकी गर्दन नीचे लगी और रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया।
- साहिल के पिता भूरे ने बताया, रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से उसके हाथ पैरों ने काम करना बंद कर दिया।
- उसे पानी में डूबते देख उसके दोस्तों ने किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाला और घर लेकर पहुंचे। परिजनों ने उसे अस्पताल में एडमिट कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
दोस्त बना रहा था वीडियो
- नहाते समय इनमें से एक लड़का पिलर से नीचे कूदते समय अपने दोस्तों की वीडियो बना रहा था।
- सबसे आखिर में साहिल नाम का लड़का ही पिलर से कूदा, वीडियो में दिख रहा है कि वीडियो बना रहा उसका दोस्त कह रहा है कि तेरी वीडियो अच्छे से बनाऊंगा।
- साहिल का नहाते समय का यह वीडियो आखिरी वीडियो साबित हुआ। उसके दोस्तों को नहीं पता था कि उनका दोस्त उन्हें इस तरह से छोड़कर चला जाएगा। साहिल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।


Post a Comment