Header Ads

कभी पेट्रोल पंप पर तेल भरती थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, रोज कमाती थी १००र्स


फिल्म 'फैशन'(2008) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मुग्धा गोडसे 26 जुलाई को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक मिडल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करने वालीं मुग्धा ने पुणे के (मारठवाणा मित्रा मंडल कॉलेज) से कॉमर्स ग्रैजुएट हैं। मुग्धा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका फेवरेट सबजेक्ट इकोनॉमिक्स था। वह कभी भी इस सब्जेक्ट की क्लास बंक नहीं करती थी। कभी पेट्रोल पंप पर काम करती थीं मुग्धा...

- मुग्धा एक्टिंग वर्ल्ड में आने से पहले मॉडलिंग किया करती थीं।
- कम ही लोग जानते हैं कि मुग्धा कभी पेट्रोल पंप पर सेल्सगर्ल का काम करती थीं।
- मुग्धा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वो पेट्रोल पंप पर काम करती थीं जहां से उन्हें तेल बेचकर रोज के करीब 100 रु. मिलते थे।

- मुग्धा को 2002 में अपनी पहली सफलता ग्लेडरेग्स मेगा मॉडल हंट (Gladrags Mega Model Hunt) जीत कर मिली। इस हंट के बाद मुग्धा लाइमलाइट में आईं।

- 2002 में ही उन्हें बेस्ट मॉडल और मिड इंडिया में नेशनल कॉस्ट्यूम का खिताब जीता।
- 2004 में मुग्धा फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में सेमी-फाइनलिस्ट भी रहीं। बाद में वो बॉलीवुड में हाथ आजमाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गईं।
- बता दें, उनकी मदुरा गोडसे नाम की एक बहन भी हैं।

शुरुआती दौर में ऐड्स में नजर आईं मुग्धा

- 'खतरों के खिलाड़ी सीजन-5' में खतरनाक स्टंट करने वाली मुग्धा कभी शाहरुख खान के साथ एयरटेल ऐड में काम किया था।

- मुग्धा ने बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले पांच साल तक टेलीविजन ऐड्स में अपना हाथ आजमाया था।
- इस दौरान उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल फैशन शोज में रैम्प पर वॉक किया।

सॉन्ग के बॉलीवुड फिल्मों तक

- मुग्धा ने कई पंजाबी और रीमिक्स गानों में भी काम किया, जैसे कोका तेरा कोका (जस्सी), लेकर हम दीवाना दिल (टाइम्स म्यूज़िक), मौजा लेन दे (दलेर मेहंदी), चुप-चुप खड़े हो (जगदीश माली) और जब छाए मेरा जादू ( इरफान पठान के साथ)।

- मुग्धा ने 2008 में मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।

- बाद में उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों, जैसे 'ऑल द बेस्ट', 'जेल', 'हेल्प', 'हीरोइन', 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' में काम किया। इसके अलावा, वो मराठी चैनल के शो Marathi Paul Padate Pudhe की जज भी रह चुकी हैं।

इनके साथ जुड़ चुका मुग्धा का नाम

- बॉलीवुड के लिंक अप, गॉसिप और कॉंन्ट्रोवर्सी से मुग्धा भी नहीं बच सकी हैं।
- मुग्धा का नाम भी कई कलाकारों से जुड़ा, जैसे रनबीर शौरी, मधुर भंडारकर और राहुल देव।

- रनबीर शौरी का नाम मुग्धा के साथ 'खतरों के खिलाड़ी' शो के दौरान जुड़ा। वहीं फिल्म 'फैशन' के दौरान मुग्धा का नाम मधुर भंडारकर के साथ जुड़ा था।
- 2013 में मुग्धा और राहुल देव के अफेयर के भी चर्चे हुए थे।

- कहा तो ऐसा भी जाता है कि बॉलीवुड में आने से पहले वह मिथुन पुरांदारे के साथ रिलेशन में थीं।
- वहीं, फिल्म 'हेल्प' के बिकिनी सीन के लिए भी मुग्धा गोडसे सुर्खियों में आई थीं।

ये अवॉर्ड्स जीत चुकीं मुग्धा

- 2009 में मुग्धा फिल्म 'फैशन' के लिए फिल्म फेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू और स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुईं।
- फिल्म 'जेल' के लिए 2010 में उन्हें स्टारडस्ट सुपरस्टार ऑफ टूमॉरो का खिताब जीता।
- इसी साल उन्हें 'ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स' के लिए स्टारडस्ट ब्रेकथ्रो परफॉर्मेंस के लिए नॉमिनेट हुईं।
- बॉलीवुड से पहले मुग्धा फेमिना मिस इंडिया कॉंन्टेस्ट में सेमी-फाइनलिस्ट भी रहीं।