Jio नहीं इस ऑपरेटर की डाउनलोडिंग स्पीड है सबसे तेज: नई रिपोर्ट में दावा
क्या आप जानना चाहते हैं कि जियो, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया में सबसे ज्यादा डाउनलोडिंग की स्पीड किसकी है?
क्या आप जानना चाहते हैं कि जियो, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया में सबसे ज्यादा डाउनलोडिंग की स्पीड किसकी है? यदि आपको लग रहा है कि सबसे तेज स्पीड जियो दे रहा है तो यह सही नहीं हैं। जी हां, यह खुलासा हुआ है लंदन की कंपनी ओपन सिग्नल की एक रिपोर्ट में।
4G डाउनलोडिंग स्पीड के बारे में बताया
इस कंपनी ने दिसंबर 2016 से लेकर फरवरी 2017 तक के पीरियड में कंपनियों की डाउनलोडिंग स्पीड बताई है। इस दौरान सबसे ज्यादा डाउनलोडिंग स्पीड एयरटेल की रही। इसमे खुलासा हुआ है कि रिलायंस जियो की डाउनलोडिंग स्पी सड सबसे कम है। ओपन सिग्नल ने टेलिकॉम कंपनियों की 4G डाउनलोडिंग स्पीड के बारे में बताया है।
सबसे कम रही जियो की स्पीड
ओपन सिग्नल ने पाया कि एयरटेल की टॉप स्पीड 56.6mbps तक रही। वहीं इस दौरान एयरटेल की एवरेज स्पीड 11.5mbps की रही। इस दौरान रिलायंस जियो की स्पीड सबसे कम रही। जियो की इस दौरान टॉप स्पीड 50mbps तक की रही। वहीं इसकी एवरेज स्पीड 3.9mbps की ही रही। इस दौरान आईडिया और वोडाफोन की एवरेज स्पीड करीब 9mbps तक की रही।
लाइफटाइम फ्री वायस कॉल देने का वादा
रिलायंस जियो ने 21 जुलाई को ही अपना 4जी फीचर फोन लॉन्च किया है। इसे जियो ने लोगों को फ्री में देने का वादा किया है। इसके लिए कंपनी ने सिर्फ एक शर्त रखी है कि इस फोन को लेने के लिए 1,500 रुपये की सिक्योरिटी मनी देनी होगी। यह सिक्योरिटी मनी कंपनी 3 साल बाद वापस कर देगी। इस तरह से यह फोन यूजर को फ्री में मिल जाएगा।
इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के साथ लाइफटाइम फ्री वायस कॉल देने का भी वादा किया है। इस फोन में 153 रुपये का रिचार्ज कराने पर यूजर को वह सभी फायदे मिलेंगे जो अभी 309 रुपये के रिचार्ज में मिल रहे हैं। इसके अलावा ग्राहक 309 रुपये के रिचार्ज में जियो केबल टीवी डिवाइस का भी आनंद ले पाएंगे। इस डिवाइस के जरिए जियोफोन को न सिर्फ स्मार्ट टीवी ही बल्कि किसी भी टीवी के साथ कनेक्ट किया जा सकेगा।


Post a Comment