Header Ads

पहले लगा जाल में फंस गई बड़ी मछली, बाहर खींचा तो भाग खड़ा हुआ मछुआरा


यूपी के बलिया जिले में एक प्रेमी युगल ने गंगा नदी में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया।

यूपी के बलिया में गंगा नदी में सोमवार को एक कपल की डेडबॉडी बरामद हुई है। मछुआवारे ने मछली पकड़ने को जाल फेंका था लेकिन वजन ज्यादा लगने उसे लगा, बड़ी मछली फंस गई है। उसने जाल खींचा तो मामला कुछ और ही निकला। एक कपल दुपट्टे से बंधा हुआ जाल में फंसा था। यह नजारा देख जाल नदी में फेंककर वो भाग खड़ा हुआ।

लड़के की पॉकेट से मिला मोबाइल
- जिले के भरौली थाना के इंचार्ज उमा शंकर त्रिपाठी ने बताया, मछुआरा बड़ी मछली समझकर जाल खींच रहा था। उसने जैसे ही देखा कि कोई बॉडी है तो जाल छोड़कर भागा और ग्राम प्रधान को यह जानकारी दी।।
- गोताखोरों को बुलाकर डेडबॉडी बाहर निकलवाई, तो दोनों दुपट्टे से बंधे थे। लड़के के पॉकेट में बिना सिम का मोबाइल था। उसके मेमोरी कार्ड में एक शख्स का नंबर मिला है। जोकि गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र की मोबाइल शॉप का था।
पड़ोसी थे दोनों, 1 साल से था अफेयर
- भांवरकोल थाने में जाकर जब पुलिस ने दोनों की फोटो दिखाकर पूछताछ की, तो रीना और रामचंद्र नाम से शिनाख्त हुई।
- रीना (18) के पिता का नाम बृजनाथ पासवान है और रामचंद्र(23) के पिता निर्मल राम दोनों ही यहीं के रहने वाले हैं। दोनों का घर सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर था।
- वहां के लोगों ने बताया- रीना-रामचंद्र में 1 साल से अफेयर चल रहा था, जिसे परिवार के लोग भी जान गए थे। परिजनों के मुताबिक, दोनों दो दिन पहले जब गायब हुए तो हमें लगा कि मुंबई भाग गए होंगे।
साथ मरने से कौन रोकेगा ?
- लड़की के पिता बृजनाथ के मुताबिक, बेटी 2 दिनों से लापता थी, हम तलाश कर रहे थे। दूसरी तरफ, लड़के के पिता निर्मल ने बताया, रीना को लेकर रविवार को घर पर काफी झगड़ा हुआ और नाराज होकर घर से निकल गया। वो यह कहकर घर से निकला था- ''साथ जी नहीं सके तो क्या हुआ, मरने से कौन रोक सकता है।''