Header Ads

शादी का कहकर लड़का करता रहा एेसी हरकत, परेशान लड़की ने अब कहा ये...


शहर के उमरा इलाके की एक युवती ने पुलिस में आवेदन किया है। जिसमें उसने एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का लालच देकर ढाई साल तक उसके साथ ज्यादती की। यही नहीं, उससे करीब साढ़े 3 लाख रुपए भी ले लिया। अब वह उसके परिवार को बदनाम कर रहा है।लड़की ने पुलिस थाने के सामने ही मीडिया से बात की। बातें करने में चालाक…

लड़की ने बताया कि वह पॉश इलाके में कपड़े की एक दुकान में काम करती थी। इस दौरान उसका परिचय अकरम अहमद लाकड़ावाला से हुआ। वह भी वहीं काम करता था। दोनों के बीच प्यार हो गया। इस दौरान वह अपनी वाकपटुता से उससे और उसकी मां से रुपए भी लेता रहता। जब भी लड़की शादी की बात करती, वह टाल देता। इस दौरान वह लड़की की गाड़ी में ही घूमता। जब लड़की ने शादी के लिए जोर डाला, तो उसने उससे बात करनी ही बंद कर दी।
घर से भाग गया अकरम

जब लड़की ने देखा कि अकरम की नीयत ठीक नहीं लगती, तो वह शादी के लिए दबाव बनाने लगी। इस पर अकरम घर से भाग गया। उसके परिवार वाले भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं थे। आखिर लड़की ने उमरा पुलिस थाने में इस आशय की शिकायत की। पुलिस ने इस मामले को अडालज थाने ट्रांसफर कर दिया। चार दिनों तक कोई कार्रवाई न होने से लड़की खुद मीडिया के सामने आई और उमरा पुलिस थाने के सामने ही आकर मीडिया को उस पर हुए जुल्म की दास्तान सुनाई। उसने न्याय की मांग की है।