सैफ से माधुरी तक, जब लीड एक्टर्स पर भारी पड़े ये 8 सपोर्टिंग स्टार्स
कई फिल्में हैं, जिसमें लीड स्टार्स पर सपोर्टिंग स्टार्स भारी पड़े हैं।
बॉलीवुड की हर फिल्म में लीड स्टार्स के साथ सपोर्टिंग एक्टर्स भी होते हैं। ऐसी कई फिल्में हैं, जिसमें लीड स्टार्स पर सपोर्टिंग स्टार्स भारी पड़े हैं। आज इस पैकेज में आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं...
1. 'ओमकारा' में सैफ अली खान
फिल्म 'ओमकारा' (2006) में यूं तो सैफ अली खान सपोर्टिंग रोल में थे, लेकिन उनका किरदार फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन से कमतर नहीं था। सैफ ने फिल्म में लगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था, जिसे बेहद पसंद किया गया था। जैसा उनका किरदार था वैसे ही उन्होंने स्क्रीन पर अपने तेवर भी दिखाए थे। इस फिल्म के लिए सैफ को बेस्ट विलेन का अवॉर्ड मिला था।'चंद्रमुखी' का दमदार किरदार...
2. 'देवदास' में माधुरी दीक्षित
फिल्म 'देवदास' (2002) में माधुरी दीक्षित द्वारा निभाए गए चंद्रमुखी के किरदार को खासा पसंद किया गया था। वे फिल्म में सपोर्टिंग रोल में थी, लेकिन उनका रोल भी दमदार था। फिल्म की लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के बराबर ही उनके किरदार को भी आंका गया था। इस फिल्म के लिए माधुरी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।
3. 'दामिनी' में सनी देओल
1993 में आई फिल्म 'दामिनी' में भले ही सनी देओल सपोर्टिंग रोल में थे, लेकिन फिल्म का नाम आते ही सनी का किरदार लोगों के जहन में आ जाता है। सनी को इस रोल के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।
4. 'हेराफेरी' में परेश रावल
परेश रावल ने बॉलीवुड में अपनी पहचान निगेटिव रोल से बनाई। लेकिन फिल्म 'हेराफेरी' (2000) में बाबू भैया के रोल ने उन्हें बतौर कॉमेडियन भी फेमस कर दिया। वैसे तो फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी लीड रोल में थे, लेकिन परेश रावल ने अपने किरदार से सभी को अट्रैक्ट किया। सपोर्टिंग रोल में होने के बाद भी उन्हें पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट कॉमेडियन का अवॉर्ड भी मिला था।
5. 'फैशन' में कंगना रनोट
2008 में आई फिल्म 'फैशन' में लीड रोल में प्रियंक चोपड़ा थी, लेकिन सपोर्टिंग रोल निभाकर कंगना रनोट ने सभी का दिल जीता था। फिल्म में उनकी एक्टिंग भी खासी पसंद की गई थी। कंगना ने फिल्म में छोटे से रोल में भी बेहतरीन अभिनय किया था। इस फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
6. 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में परिणीति चोपड़ा
2011 में आई फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में यूं तो परिणीति चोपड़ा सपोर्टिंग रोल में थी, लेकिन बावजूद इसके उनके द्वारा निभाए गए रोल को पसंद किया गया। इस रोल के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। बता दें कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल अनुष्का शर्मा ने निभाया था।
7. 'सत्या' में मनोज वाजपेयी
फिल्म 'सत्या' (1998) के पहले मनोज वाजपेयी ने दो फिल्म 'द्रोहकाल' और 'बैंडिट क्विन' में छोटे-छोटे रोल किए थे। उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म 'सत्या' में निभाए उनके रोल भीखू म्हात्रे से मिली। इस फिल्म में यूं तो लीड रोल जेडी चक्रवर्ती थे, लेकिन फिल्म 'सत्या' का नाम सुनते ही भीखू म्हात्रे को ही लोग आज भी याद करते हैं। मनोज का रोल लीड एक्टर की टक्कर का था। इस फिल्म के लिए मनोज को नेशन फिल्म अवॉर्ड मिला था।
8. 'गोलमाल' में उत्पल दत्त
1979 में आई फिल्म 'गोलमाल' तो आपको याद होगी। फिल्म में अमोल पालेकर और बिंदिया गोस्वामी लीड रोल में थे, लेकिन सपोर्टिंग रोल में रहे उत्पल दत्त को उनके द्वारा निभाए गए किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट कॉमेडियन का अवॉर्ड भी मिला था। हालांकि, उत्पल दत्त अब इस दुनिया में नहीं है।


Post a Comment