Header Ads

पापा आपकी बेटियां बर्बाद हो गईं...ऐसे खुला मां की शर्मनाक कारतूतों का राज


यूपी के एटा जिले में एक लड़की ने मां पर 20 लाख रु. में बेचने का आरोप लगाया है। लड़की ने कहा- मां के सामने ही उसके प्रेमी और दोस्तों ने गैंगरेप किया। मामला 22 दिसंबर 2016 का है। लड़की का कहना है- उसकी छोटी बहन पिछले 6 महीने से लापता है। मां ने उसको भी बेचा है। शुक्रवार को थाना मारहरा में मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 ASP संजय कुमार ने बताया, लड़की की शिकायत पर मां और कथित प्रेमी की तलाश की जा रही है। उसकी एक बहन भी पिछले 6 महीने से लापता है, जिसको हम खोज रहे हैं।
- लड़की ने बताया, ''8 साल पहले मां अपने प्रेमी नसीम राजा के साथ चली गई थी। 9 महीने पहले वो वापस आई और पिता से मांफी मांगकर साथ रहने लगी।''
- ''22 दिसंबर 2016 को जब पिता काम पर चले गए, तब मां ने प्रेमी और 4 साथियों को घर बुलाया। उन्होंने पूछा- दोनों लड़कियों की कीमत क्या है, मम्मी ने कहा- 20 लाख।''
- ''इसके बाद उन लोगों ने रात को शराब पी और पार्टी की। रात में दोनों बहनों के साथ गलत काम किया। दिन नि‍कलते ही हमें गाड़ी में बैठाकर ले गए।''
'मेरी बातें सुनकर दंग रह गए पापा'
- ''एक ढाबे पर गाड़ी रोककर वे लोग खाना खाने लगे, मौके का फायदा उठाकर मैं किसी तरह वहां से भाग निकली। मैंने पापा को फोन किया - आपकी दोनों बेटियों की जिंदगी बर्बाद हो गई है। ये सब किसी और ने नहीं, आपकी पत्नी और मेरी मां ने किया है। मैंने पापा को मां की करतूतों के बारे में बताया। बातें सुनकर वे दंग रह गए।''
- ''इसके बाद सूचना मिली की वे लोग बहन को दिल्ली लेकर गए हैं। हमने वहां ढूंढ़ा लेकिन वो नहीं मिली। छह महीने से हम बहन की तलाश कर रहे हैं, अब पता चला है कि वो नोएडा के जेवर कस्‍बे में बंधक है।''
- ''मम्मी ने बहन को बेच दिया है और हर दिन उसका रेप किया जा रहा है। मुझे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।''
- बता दें, 14 जुलाई दिन शुक्रवार को लड़की अपने पिता के साथ एसएसपी के पास पहुंची थी। जिसके बाद मामले में मां मीना देवी, नसीम राजा उर्फ गोल्‍डी, दीपक कुमार, लोकेश कुमार और रामेश्‍वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।