बच्चियों को बेहोश कर गलत काम करता था, CCTV ने खोल दिया राज
पटना के पीरबहोर पुलिस ने इरशाद नाम के युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक माह में उसने 8-10 साल की एक दर्जन बच्चियों के साथ गलत काम किया था। वह बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले जाता था। वह बच्चियों को बेहोश कर गलत काम करता फिर उसे दूर ले जाकर छोड़ा देता। कई बच्चियों के साथ ऐसी घटना हुई तो परिजन थाने पहुंचे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बच्चियों के साथ कौन गलत कर रहा है
इरशाद ने पीरबहोर थाना के कुतुबुद्दीन लेन में ज्यादातर घटनाओं को अंजाम दिया था।
- बच्चियां अपने साथ हुई घटना के बारे में तो माता-पिता को बता देती थी, लेकिन किसने किया, यह नहीं बता पाती थी।
- एक ही इलाके में रेप की कई वारदात से सनसनी फैल गई, परेशान लोग मंगलवार को पीरबोहर थाना पहुंचे थे।
- आरोपी कौन है? इस संबंध में किसी को कुछ जानकारी नहीं थी। पुलिस ने जब बच्चियों से पूछा तो वे भी आरोपी के संबंध में जानकारी न दे पाईं।
- पीरबहोर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र में सादे लिबास में अपने आदमी लगा दिए।
- पुलिस एक्टिव थी तब भी बुधवार को एक नई बच्ची के साथ घटना घट गई। संयोग से पीड़ित बच्ची जिस मकान में रहती थी वहां सीसीटीवी कैमरा लगा था।
सीसीटीवी से मिला सुराग
- पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो पाया कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा है। इस दौरान बच्ची डरी हुई थी।
- वीडियो से पुलिस ने आरोपी की पहचान तो कर ली, लेकिन उसे रंगे हाथ पकड़ना जरूरी था।
- वीडियो में दर्ज टाइम के अनुसार पुलिस को पता चला कि आरोपी 11 बजे से लेकर 1 बजे के बीच बच्चियों को फंसाता है।
- शनिवार को सादे कपड़े में पुलिस के जवान तैनात हो गए और प्लानिंग की तहत एक बच्ची को अकेले दुकान से समान खरीदने के लिए भेज दिया गया।
- लड़की सब्जी खरीदकर वापस लौट रही थी तभी सीसीटीवी फुटेज में दिखा युवक उसे बहलाने-फुसलाने लगा। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।
बच्चियों को अकेला देखकर बनता था शिकार
- आरोपी बाजार या दुकान से अकेले सामन की खरीददारी करने जाने वाली बच्चियों को निशाना बनाता था।
- वह बच्चियों को चॉकलेट का लालच देता और उसे अपने रूम में ले आता। वह बच्ची को बेहोश कर गलत काम करता था।
- रेप के बाद वह बच्ची को बेहोशी की हालात में ही अपने रूम से दूर ले जाकर रख देता था।
- आरोपी इरशाद पटना सिटी के शाहगंज का रहने वाला है। उसके पिता तिजोरी बनाने का काम करते हैं।

Post a Comment