महिला को हुआ लेबर पेन, सहन न हुआ तो हॉस्पिटल से भाग नदी में कूदी
फिल्लौर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एक प्रेग्नेंट महिला जब लेबर पेन बर्दाश्त कर सकी तो हॉस्पिटल से भाग कर डेढ़ किलोमीटर दूर सतलुज नदी में कूद गई। यह देखकर नदी किनारे नहा रहे एक व्यक्ति ने डेरे की महिलाओं के साथ मिलकर महिला को बाहर निकाल लिया। महिलाओं ने मौके पर ही 20 साल की मनप्रीत की डिलिवरी करवाई। अब बच्ची और मां पूरी तरह ठीक हैं
शुक्रवार सुबह मनप्रीत को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।
- लेबर पेन से बेहाल मनप्रीत ने पति बलविंदर से कहा कि उससे दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा है और डॉक्टरों से बात कर उसका आॅपरेशन करवा दे।
- पति ने सुबह 10.30 बजे डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने कहा कि दोपहर एक बजे तक इंतजार कर लें, नॉर्मल डिलिवरी हो जाएगी।
- मनप्रीत से लेबर पेन सहन नहीं हुई और वह मौका पाते ही नदी की तरफ निकल पड़ी और वहां जाकर कूद गई।
मनप्रीत ने बताया कि एक साल पहले गांव तलवन के बलविंदर से शादी हुई थी। गुरूवार आधी रात से दर्द शुरू हो गया था जिसके बाद उसे सुबह हॉस्पिटल ले जाया गया था।
- यहां 10 बजे तक डिलिवरी नहीं हुई तो दर्द बर्दाश्त के बाहर हो गया।
- डॉक्टरों ने तीन घंटे और इंतजार को कहा तो मैं वहां से भाग निकली।
- बाहर आते ही दर्द और बढ़ा तो मैंने मरने का फैसला कर लिया और सतलुज नदी में पहुंच कर छलांग लगा दी।
जैसे सुना वैसे ही दरिया की तरफ दौड़ी महिलाएं अौर बचा लिया
- दोपहर 12 बजे दरिया में नहा रहे छोटे लाल ने देखा कि चीखती-चिल्लाती एक महिला नदी की तरफ भागी रही है।
- वह कुछ समझ पाता कि महिला ने छलांग लगा दी। यह देख छोटे लाल पास के डेरे गया अौर महिलाओं को बताया।
- महिलाएं भागते हुए आईं तभी तेज बहाव के कारण मनप्रीत बहकर गंदे नाले वाले एरिया में गई थी, जहां पानी कम था।
- तुरंत ही छोटे लाल ने महिला शैलो रुकसाना बेगम की मदद से उसे नदी से बाहर खींच लिया।
- जैसे ही उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। तुरंत ही औरतों ने अपने-अपने दुपट्टों से मनप्रीत को घेर लिया अौर वहीं डिलिवरी करवा दी।
- बच्ची के जन्म के आधे घंटे बाद महिला होश में आ गई।

Post a Comment