यहां मिनटों में यूं आ जाती है मौत, फिर भी जान पर खेल युवा करते हैं ये सब
धुंआधार बारिश के शुरू होते ही युवा जोश और जुनून के साथ वाटर फॉल्स पर पिकनिक मनाने निकल जाते हैं। ऐसा ही एक वाटर फॉल है
तीरथगढ़। यहां अनेक चेतावनी के बाद भी युवा जान हथेली पर रखकर सेल्फी क्लिक करते हैं।
जबकि यहां कब इस नेचुरल ब्यूटी की तस्वीर बदल जाएगी किसी को पता भी नहीं चल पाता। यहां कई बार ऐसा हुआ है कि लोग फंस गए हैं और उन्हें रेस्क्यू करना पड़ा है।
जब तीरथगढ़ वाटर फॉल पहुंची तो वहां कुछ लड़कियां फैमिली के साथ ऐसी जगह बैठीं थीं जहां ओवर फ्लो होने पर बचने के चांसेज बहुत कम हैं।
- अक्सर बारिश में झरना ओवरफ्लो हो जाता है। ये कब होता है किसी को पता भी नहीं चलता। दो साल पहले इसी महीने में एक ही फैमिली के 8 लोग 18 घंटे तक यहां फंसे रहे। बड़ी मशक्कत से उन्हें बाहर निकाला जा सका।
300 फीट की ऊंचाई पर सेल्फी लेते हुए दिखी Girls
- सोमवार को पिकनिक मनाने आई दो लड़कियां और उनकी फैमिली जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है, जान जोखिम में डालकर 300 फीट ऊंचाई से सेल्फी लेते देखी गईं।
- जिस प्वाइंट पर लड़की खड़ी है वहां बैलेंस बिगड़ने से भी हादसा हो सकता है। जरा सी लापरवाही इस खूबसूरत पिकनिक स्पॉट को ट्रेजेडी स्पॉट बना सकती है। हर साल बारिश के कारण यहां चट्टानों पर फिसलन ज्यादा होती है।
- इस जगह पर प्रशासन की तरफ से चेतावनी बोर्ड भी लगा हुआ है। लेकिन सारी सूचनाओं को नजरअंदाज करके यह लड़की अपनी जान खतरे में डालकर सेल्फी ले रही है।
एक दिन में ही बदला नजारा
मंगलवार को सुबह 10 बजे ही तीरथगढ़ का नजारा ऐसा बदला की पिकनिक मना रहे लोगों को फौरन वहां से हटाया गया।
- वाटर फॉल का पूरा इलाका ब्लॉक कर दिया गया। जिस वाटर फॉल से हल्की पानी की बूंदें गिर रही थीं और सुंदर नजारा था वहीं पानी ने विकराल रूप ले लिया वाटर फॉल के सामने बना ब्रिज और मंदिर डूबने लगा।
- हालांकि संयोग ऐसा था कि वहां ज्यादा भीड़ नहीं थी वरना हादसा हो सकता था। ये संयोग ही है कि कोई 300 फीट की ऊंचाई से सेल्फी भी नहीं ले रहा था नहीं तो उसका बचना मुश्किल हो जाता।

Post a Comment