Header Ads

ऐसे रखती हूं मैं अपने लंबे बालों का ध्यान, इन टिप्स से आपके बाल भी हो सकते हैं लंबे


मेरे बाल बचपन से ही हमेशा लंबे और घने रहे हैं, जिसके लिए मुझे हमेशा ही कॉमप्लिमेंट्स मिलते रहे हैं. स्कूल टाइम तक इनकी केयर की ज़िम्मेदारी मेरी मम्मी की थी लेकिन कॉलेज में आने के बाद, कुछ मेरी लापरवाही और कुछ दिल्ली के पोल्यूशन के चलते मेरे बालों की क्वॉलिटी बहुत खराब होने लगी. तब मैने फैसला किया कि मुझे जल्द ही इसका कोई सोल्यूशन ढूंढना होगा वरना आजतक जिनकी वजह से मुझे कॉमप्लिमेंट्स मिलते थे वो वजह ही नहीं रहेगी.

मैने अपने बालों का खास ध्यान रखना शुरू किया. कॉलेज में होने की वजह से मैं अपने हेयरकेयर पर ज़्यादा पैसे नहीं खर्च कर सकती थी इसलिए मुझे ज़रूरत थी होममेड तरीकों की, जिनमें ज़्यादा पैसे भी ना लगें और ज़्यादा टाइम भी वेस्ट ना हो.

इसके लिए मैंने अपने बालों को वापस हेल्दी और लंबा बनाने के लिए बनाया एक हेयरकेयर रुटीन, जिसे मैं आज भी फॉलो करती हूं. मेरे इस रुटीन में शामिल है ऑयलिंग, स्टीमिंग, हेयर मास्क, हेयरवॉश और कंडीशनिंग.

सबसे पहले तो मैं इस बात का पूरा ध्यान रखती हूं कि मैं हफ्ते में दो बार अच्छे से अपने बालों की ऑयलिंग करती हूं. इसके लिए में हल्का गुनगुने तेल का इस्तेमाल करती हूं. गर्मियों में मैं नारियल तेल का इस्तेमाल करती हूं. और सर्दियों में जब बाल ज़्यादा ड्राय होने लगते हैं तब बादाम तेल का इस्तेमाल करती हूं. अच्छे से स्कैल्प की मालिश करने के बाद मैं स्कैल्प पर नींबू के रस की कुछ बूंदें भी लगाती हूं अपने सिर पर गर्म पानी में भीगा हुआ तौलिया लपेटती हूं. मैं रात भर तेल लगे रहने देती हूं, वैसे शैम्पू से एक घंटे पहले तेल लगाना भी काफी है.

ये तो मेरे रेग्युलर हेयरकेयर रुटीन का हिस्सा है. इसके अलावा मैं महीने में कम से कम दो बार दही और मेथी पाउडर से बना हेयरपैक लगाती हूं और साल में दो बार बालों की ट्रिमिंग करवाती हूं.
बालों को एक अच्छा डीप और रिच कलर देने के लिए मैं मेहंदी को लोहे के बर्तन में चाय के पानी और कॉफी पाउडर के साथ मिलाकर लगाती हूं. इससे मेरे बाल ना सिर्फ सॉफ्ट होते हैं बल्कि उनमें हुत अच्छा कलर और शाइन भी आती है.