फैमिली के 4 लोगों की करंट से मौत, कर रहे थे एक-दूसरे को बचाने की कोशिश
ग्राम सोरर में शुक्रवार को एक परिवार के 4 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। घर में पसरी लाशें देखकर गांव वालों घबरा गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। जानिए पूरी घटना...
गुरुर थाना इलाके में शुक्रवार को ग्राम सोरर में सत्य नारायण पटेल (36) अपनी पत्नी डामिन बाई (33), मां राजबाई पटेल (57) और छोटे भाई की पत्नी चित्ररेखा (25) के साथ घर के पीछे बाड़ी में काम कर रहे थे।
- सत्यनारायण की पत्नी डामिन तार पर फैलाए हुए भीगे कपड़े उतारने लगी। कपड़े फैलाने के तार से सटा बिजली का वायर था जो एक जगह कटा था। वो दोनों एक दूसरे से टच हो रहा था।
- जैसे ही डामिन ने कपड़े को टच किया तो वहीं खड़े-खड़े कांपने लगी। उसकी ये हालत देख डामिन की सास दौड़ी। उसने भी जैसे ही डामिन को छुड़ाने की कोशिश की तो करंट के चपेट में आ गई।
- दोनों को तार से चिपका देख सत्यनारायण दौड़ा। उसके चिपकने के बाद उसके छोटे भाई की पत्नी चित्ररेख दौड़ी।
- चारो तार से चिपक गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
- घटना के वक्त घर के तीन मासूम बाहर ही खेल रहे थे। मृतक सत्यनारायण का छोटा भाई रायपुर में ड्राइवरी का काम करता है। उसे सूचित किया गया। वो 11 बजे तक घर पहुंचा।
- जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ओर मामले की जांच कर रही है।
बच्ची ने दिखाई समझदारी
- मृतक सत्यनाराण की 8 साल की बेटी नेहा ने समझदारी दिखाई नहीं तो चित्ररेखा का 1 साल का मासूम भी करंट की चपेट में आ जाता।
- नेहा ने जब मासूम को उस ओर जाते देखा तो दौड़कर उसने गोद में उठा लिया। नेहा की नजर जमीन पर पड़ी तो चारो की लाश पड़ी थी।
- उसने समझदारी दिखाई और खुद उनके छूने की बजाय पड़ोसियों को सूचित किया। इससे बच्चों की जान बच गई।

Post a Comment