इन पॉवरफुल तस्वीरों में देखें, कैसे प्रकृति का गला घोंट रहा है इंसान
इस बात में कोई शक नहीं है कि इंसानों ने प्रकृति को अपने हिसाब से इस्तेमाल किया है। जैसे मन किया वैसे उसने प्रकृति को बर्बाद किया। पानी के लिए नदियां मोड़ दी, घर बनाने को जंगल काट दिए। इसी का नतीजा है कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है। इंसान तो फिर भी इसके नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ रहा है लेकिन इंसानी स्वार्थ में सबसे ज्यादा किसी का नुकसान हुआ है तो वो हैं, बेजुबान जानवर
इंसानों ने अपने फायदे के लिए पेड़-पौधे काट दिए। खुद तो बड़ी-बड़ी इमारतों में रहना शुरू कर दिया लेकिन इन जिस जंगल को काटा गया, वहां रहने वाले बेजुबान जानवरों के बारे में कुछ नहीं सोचा। कुछ इंसानों एन इनका भी जमकर शिकार किया। तभी तो आज कई जंगली जानवर विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए हैं। आज हम आपके साथ इन जानवरों पर इंसानी स्वार्थ का प्रभाव दिखाती कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं। क्रिएटिव एड के जरिए जंगलों की अंधाधुंध कटाई का जानवरों पर क्या प्रभाव पड़ा है, दिखाया गया है। हर महीने जंगलों के कटने की वजह से हजारों जानवर अपना घर खो देते हैं। कुछ शहरों की भीड़ में सर्कस का हिस्सा बनकर रह जाते हैं, तो कईयों को मार डाला जाता है।

Post a Comment