Header Ads

शहर जितना बड़ा है ये कब्रिस्तान, 50 लाख से ज्यादा लोगों हो चुके हैं दफन


दुनिया में एक ऐसा कब्रिस्तान है, जहां 50 लाख से ज्यादा मुर्दे दफन हैं। इसे वर्ल्ड का सबसे बड़ा कब्रिस्तान भी कहा जाता है। इराक के नजफ शहर में स्थित इस कब्रिस्तान का नाम है 'वादी-अल-सलाम'। पीस वैली के नाम से मशहूर इस कब्रिस्तान को देखने के लिए लाखों लोग आते हैं। रोज दफनाए जाते हैं करीब 200 मुर्दे..


दुनिया के हर देश में आपको कब्रिस्तान देखने को मिल जाएंगे। लेकिन इस कब्रिस्तान में 50 लाख से भी ज्यादा मुर्दे दफन है। आपको जानकर हैरानी होगी की यहां रोज करीब 200 मुर्दे दफनाए जाते हैं। दरअसल, इराक हमेशा से आतंकियों का केंद्र रहा है, यहां पर इतने ज्यादा आतंकी हमले होते हैं कि हर रोज लगभग 200 से ज्यादा मुर्दों को दफनाया जाता है। इस कब्रिस्तान में अभी तक 50 लाख शिया मुस्लिमों को दफन किया जा चुका है। आईएसआईएस से पहले यहां हर साल 80 से 120 लोगों को दफनाया जाता था। लेकिन, अब रोज 150 से 200 लोगों को दफनाया जाता है। आईएसआईएस का आतंक बढ़ने के बाद यहां रोज होने वाली मौतों की संख्या दोगुनी हो गई है। इस कब्रिस्तान में एक मकबरा भी बना हुआ है। आईएसआईएस से मुकाबला होने से पहले लड़ाके यहां आकर मन्नत भी मांगते हैं कि अगर जंग में उनकी मौत हो जाए तो उन्हें यहीं दफनाया जाए। दुनियाभर के शिया अपनों को दफनाने के लिए यही जगह पसंद करते हैं। इन कब्रों को ईंटों, प्लास्टर और कैलिग्राफी से सजाया जाता है।