Header Ads

ऑपरेशन थिएटर के अंदर ऐसे होता है बच्चों का जन्म


अमेरिका के कोलोराडो की राजधानी डेन्वेर में रहने वाली मोनेट निकोल बर्थ फोटोग्राफी के लिए मशहूर हैं। लेकिन इन्हें नैचुरल बर्थ की जगह सर्जरी के जरिए पैदा हुए बच्चों की तस्वीरें खींचना पसंद है। निकोल ने अपनी एक क्लाइंट की डिलिवरी की लाइव तस्वीरें ऑपरेशन थियेटर में खिंची

निकोल के मुताबिक, सिजेरियन डिलिवरी के दौरान माओं को बेहोश कर दिया जाता है। इस वजह से वो अपने बच्चे को पैदा होते हुए नहीं देख पाती हैं। ऐसे में उनके द्वारा खिंची गई तस्वीरें ही उनके क्लाइंट्स के लिए उस मोमेंटको जीने का एकमात्र तरीका होता है। हाल ही में निकोल के पास ब्री नाम की एक प्रेग्नेंट महिला का डिलिवरी फोटोशूट करने का केस आया था। चूंकि ब्री हॉस्पिटल में ही काम करती थीं, इसलिए निकोल को ऑपरेशन थिएटर में आसानी से एंट्री मिल गई। इस दौरान निकोल ने सिजेरियन के जरिए बच्चे का जन्म लाइव कैमरे में कैद किया। उन्होंने सर्जरी की तैयारी से लेकर बच्चे के जन्म के बाद के सारे खूबसूरत मोमेंट्स अपनी वेबसाइट पर भी शेयर किया है। लोग इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।