इस लेडी के साथ लिव-इन में रहे थे राजेश खन्ना, संपत्ति पर जताया था हक
राजेश खन्ना को गुजरे आज 5 साल (18 जुलाई, 2012) हो गए हैं। यूं तो राजेश खन्ना की वाइफ डिपंल कपाड़िया रही हैं, लेकिन डिपंल के अलावा भी उनकी लाइफ में अन्य महिलाओं का दखल रहा था। इनमें से एक टीना मुनीम और दूसरी अनीता आडवाणी रही हैं। जब डिंपल और टीना ने उनका साथ छोड़ा दिया था, तो उनके अंतिम समय में उनका साथ दिया था अनीता ने। अनीता ने राजेश के जाने के बाद उनकी संपत्ति पर अपना हक भी जताया था, लेकिन उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हुआ था। बिग बॉस कंटेस्टेंट रही है अनीता... बिग बॉस कंटेस्टेंट रही है अनीता...
रियलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट अनीता आडवाणी ने एक इंटरव्यू में बताया था, मैं बचपन से ही उनकी फैन थी। मैं जयपुर में अपनी स्कूलिंग कर रही थी और छुट्टियां बिताने मुंबई आई हुई थी। एक फैमिली फ्रेंड के साथ मैं महबूब स्टूडियो गई। हम जैसे ही वहां पहुंचे उनकी कार बस वहां से निकल ही रही थी और इसीलिए हमने भी उनके घर तक उनकी कार का पीछा किया। क्योंकि मेरे वह फैमिली फ्रेंड उनको जानते थे इसलिए हमें उनके घर में जाने की इजाजत मिल गई। हमें चाय दी गई। राजेश खन्ना ने खुद बैठकर हमसे बात की। उन्होंने मुझसे मेरा नंबर मांगा और कहा कि वह मुझसे संपर्क में रहेंगे। उन्होंने मुझे आकर फिल्म की शूटिंग देखने को कहा। मैं बहुत खुश थी।
अनीता ने इंटरव्यू में बताया था, 'मुझे उनसे प्यार हो गया था। वे मुझे बहुत ज्यादा अटेंशन देते थे। जिस तरह वे मुझसे बोलते थे, मैं तो बस उनपर फिदा हो जाती थी। जयपुर वापस लौटने के बाद मैं उनसे नहीं मिल पाई। मैंने उन्हें कभी कॉल नहीं किया। कोई लड़ाई नहीं चल रही थी लेकिन कुछ ऐसा हुआ था जिससे मैं काफी अपसेट थी। हम बस अलग हो गए। मेरे जाने के बाद उन्होंने कभी मुझसे संपर्क नहीं किया। वे मेरे लिए काफी डिप्रेशन भरा दौर था। मैं काफी शांत और अकेली रहने लगी थी। मेरे पेरेंट्स भी नहीं जानते थे कि मेरी लाइफ में क्या चल रहा था। केवल मेरी बड़ी बहन कादंबरी को ही राजेश के साथ मेरे रिलेशनशिप की जानकरी थी। मैंने कभी शादी नहीं की। वह मेरे लिए काफी बुरा वक्त था'।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनीता ने बताया, 'अपनी जिंदगी में वे एकदम एक राजा की तरह रहा करते थे, बस वैसे ही चले भी गए। उनकी मुस्कान, लोगों के साथ बात करने का तरीका बहुत ही अलग हुआ करता था, जिनको वे चाहते थे एकदम से उनके काफी क्लोज हो जाते थे और वे नहीं चाहते थे कि उनके करीबी लोग दूर जाए। जिनको वे दूर रखते थे उनसे वे गेप बनाकर चलते थे'। वे मुझसे हमेशा कहते थे, 'मैं तुम्हारे बगैर बिखर जाता हूं, अगर तुम नहीं होती तो मेरी जिंदगी बिखर जाती। वे कहते थे कि उन्हें शराब का नहीं जिंदगी का नशा है और जिंदगी जीने के लिए वे शराब पीते हैं, वे अक्सर कहा करते थे कि मैं होश में आने के लिए पीता हूं'।
राजेश खन्ना के निधन के बाद उनकी संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए लिव-इन पार्टनर रही अनीता आडवाणी ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इसके लिए उन्होंने कोई भी हथकंडा अपनाने से गुरेज नहीं किया था। इसी क्रम में अनीता ने राजेश खन्ना और अपने संबंधों के बारे में भी कई खुलासे किए थे। अनीता ने कोर्ट में एक याचिका दायर कर राजेश खन्ना के बंगले 'आशीर्वाद' पर अपना हक जताया था और दस लाख रुपए मासिक गुजारा भत्ता की मांग की थी। उस वक्त अनीता ने दावा किया है कि 'काका' की कुल संपत्ति 500 करोड़ रुपए की है।
कुछ साल पहले अनीता ने अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर क्षतिपूर्ति की मांग की थी। खबरों के मुताबिक अनीता ने दावा किया था कि वे 33 साल से राजेश खन्ना के साथ लिव-इन रिलेशन में थीं। राजेश खन्ना की इच्छा थी कि वो भी 'आशीर्वाद' में रहें जो कि उनका घर है। लेकिन अंतिम वक्त में डिंपल और अक्षय कुमार ने उसे जबरन घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं अनीता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 2001 में हुई एक पार्टी में राजेश खन्ना ने उनको सभी के सामने किस किया था।

Post a Comment