Header Ads

इन एक्ट्रेसेस को नहीं किसी खान, कुमार और कपूर की जरूरत...ये खुद ही सब पर भारी!


आज हर क्षेत्र में पहले के मुकाबले महिलाओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है। चाहे वो नौकरी पेशा हो, बिजनेस या फिर फिल्म इंडस्ट्री। महिलाएं सभी सेक्टरों में अपना जौहर दिखाने से नहीं चुक रही हैं। अगर बात करे बॉलीवुड इंडस्ट्री की तो ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी एक्ट्रेस को अपने कॅरियर में काफी आगे बढ़ना है तो वो बॉलीवुड के खान के साथ काम कर लें। लेकिन अब ऐसा नहीं है। बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो ​बिना किसी खान, कपूर और कुमार के बिना भी एक से एक सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। जैसे विद्या बालन, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा के साथ कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो इस भ्रम को तोड़ती हुई आगे बढ़ी हैं।

विद्या बालन

विद्या बालन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल किया है। विद्या बालन ने अपनी 'द डर्टी पिक्चर' से लाखों लोगों को दीवाना बनाया है। इस फिल्म को उन्होंने अपने दम पर सुपरहिट कराया। आपको बता दें कि विद्या ​की इस फिल्म में ना कोई खान, ना कुमार और ना कपूर में से किसी का योगदान रहा है। यही नहीं इसके बाद भी विद्या बालन ने एक से बढ़कर अच्छी फिल्में की है।

प्रियंका चोपड़ा

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी सफलता का परचम लहरा चुकी हैं। फिलहाल बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा ही एक ऐसी ​हीरोइन है जो हॉलीवुड की टॉप हीराइनों की लिस्ट में शामिल हैं। खबर है कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तीसरी हॉलीवुड फिल्म साइन की है। बता दें कि फिल्म फैशन में कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। इस फिल्म में दोनों का रोल जबरदस्त था और फिल्म सुपरहिट हुई थी। वहीं इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने दम पर अपनी फिल्म 'मैरी कॉम' को हिट कराया। इस फिल्म में प्रियंका की जमकर तारीफ हुई थी।

कंगना रैनात

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बिना किसी ​फैमली बैकग्राउंड के बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाया है। जब से कंगना ने बॉलीवुड में कदम रखा है तब से उनका विवादों से खास नाता रहा है। कभी किसी एक्ट्रेेस के साथ तो कभी किसी एक्टर के साथ। अगर बात करे ऋतिक रोशन और कंगना के विवाद की तो काफी दिनों तक काफी चर्चा में रहा है। कंगना को अपनी फिल्म 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु, और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्मों को सुपरहिट कराने के लिए किसी भी बड़े स्टार की जरूरत नहीं पड़ी।

दीपिका पादुकोण

​'डिंपल गर्ल'दीपिका पादुकोण ने भी बिना किसी फैमिली बैकग्राउंड के बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाया हैै फिलहाल वह बॉलीवुड की सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली टॉप एक्ट्रेस हैं। ​बता दें कि कॉकटेल फिल्म में भले ही सैफ अली खान और डायना पैंटी मुख्य भूमिका में थें, लेकिन पूरी फिल्म में दीपिका पादुकोण ही छाई रही थीं। केवल और केवल उन्हीं की वजह से वो फिल्म बॉक्स आॅफिस की खिड़की पर हिट साबित हुई थी।

दीपिका पादुकोण

​'डिंपल गर्ल'दीपिका पादुकोण ने भी बिना किसी फैमिली बैकग्राउंड के बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाया हैै फिलहाल वह बॉलीवुड की सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली टॉप एक्ट्रेस हैं। ​बता दें कि कॉकटेल फिल्म में भले ही सैफ अली खान और डायना पैंटी मुख्य भूमिका में थें, लेकिन पूरी फिल्म में दीपिका पादुकोण ही छाई रही थीं। केवल और केवल उन्हीं की वजह से वो फिल्म बॉक्स आॅफिस की खिड़की पर हिट साबित हुई थी।

श्रीदेवी

श्रेदेवी किसी के परिचय का मोहताज नहीं हैं। वह 80 और 90 के दशक की टॉप हीरोइन में शूमार है जब खान्स और कुमार का कोई वजूद नहीं था। श्रीदेवी ने अकेले अपने दम पर कई फिल्में हिट कराई हैं और आज भी वो अपनी फिल्म को हिट कराने का मादा रखती हैं। श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के बारे में कुछ ज्यादा कहने की जरूरत नहीं है।