Header Ads

जब इस वजह से टीना मुनीम के आगे गिड़गिड़ाए थे राजेश खन्ना


गुजरे जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना की आज 5वीं डेथ एनिवर्सरी (18 जुलाई, 2012) है। बता दें कि डिंपल कपाड़िया से शादी करने के बावजूद राजेश खन्ना, टीना मुनीम के साथ रिलेशनशिप में रहे। टीना चाहती थी कि राजेश, डिंपल को तलाक देकर उनसे शादी कर ले। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ तो टीना को लगा कि राजेश उन्हें बहलाने की कोशिश कर रहे हैं। फिर क्या था, टीना ने राजेश से दूरी बनाना शुरू कर दी और एक दिन उन्हें छोड़कर चली गई। कहा जाता है कि जब टीना उन्हें छोड़कर जा रही थी तो राजेश उनके सामने गिड़गिड़ाए थे कि वे उन्हें छोड़कर ना जाए। लेकिन टीना ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। हिंदी सिनेमा के पहला सुपरस्टार...

राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता है, जिसके पीछे लड़कियां दीवानी थी। इसी बीच 70 के दशक में एक एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा, जिसका नाम था टीना मुनीम। 1976 में फिल्म 'देश परदेश' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली टीना का भी दिल राजेश खन्ना पर आ गया था। राजेश खन्ना ने डिंपल से शादी के करने के बावजूद टीना को अपने करीब आने दिया। टीना जानती थी के राजेश शादीशुदा हैं, पर टीना भी उनके स्टारडम की दीवानी थी और राजेश, टीना की खूबसूरती पर फिदा थे। कहा यह भी जाता है कि जब 80 के दशक में इन दोनों का अफेयर परवान चढ़ा तब टीना मुनीम ने राजेश खन्ना पर शादी करने का दवाब बनाना शुरू किया, राजेश खन्ना ने उन्हें इस बात का आश्वासन दिया कि वो डिंपल को तलाक देकर उनसे शादी करेंगे। लेकिन राजेश ने कभी भी डिंपल से तालाक की बात नहीं की। बता दें कि मरते दम तक राजेश और डिंपल में तलाक नहीं हुआ था। हालांकि, दोनों लंबे समय तक अलग-अलग रहे थे। राजेश और टीना ने 'फिफ्टी-फिफ्टी' (1981), 'सुराग' (1982), 'सौतन' (1983), 'अलग-अलग' (1985), 'आखिर क्यों' (1985), 'अधिकार' (1986) सहित कई फिल्मों में साथ काम किया। टीना-राजेश का रिश्ता 1987 में खत्म हो गया था।