खूबसूरत वादियों में कर रहे थे सैर, तभी बीच नदी में दिखी सालों पुरानी चीज
जिन लोगों का ज्यादातर समय बाहर गुजरता है, वो अपनी लाइफ में कई सारी नई चीजें एक्सप्लोर करते हैं। कई बार तो उनके हाथ कुछ ऐसा लग जाता है, जो कल्पना से परे होता है। ऐसा ही कुछ हुआ ओहियो के तीन दोस्तों के साथ। जब एक शांत सुबह तीनों बोट लेकर नदी घूमने निकले। लेकिन तभी उनकी नजर कुछ ऐसी जगह पड़ी, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा
ओहियो रीवर में बोट लेकर घूमने निकले थे तीनों दोस्त। अचानक तीनों ने फैसला किया कि वो मुख्य नदी के रास्ते जाने की जगह किनारे से बह रही एक गली में बोट मोड़ लेंगे। आसपास की खूबसूरती निहारते दोस्त आगे ही बढ़ रहे थे कि तभी उनके आंखों के सामने एक विशाल जहाज आ गया। ये वीरान जहाज पानी के बींचोबीच खड़ा था। ये जहाज उस जगह कैसे पहुंचा, इसके बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है। जहाज काफी अच्छी हालत में था, लेकिन तीनों दोस्त इसके अन्दर जाकर देखना चाहते थे कि कहीं वहां कोई खजाना तो मौजूद नहीं है? किसी तरह तीनों दोस्त जहाज के अन्दर जाने में कामयाब हो गए।
अंदर था ऐसा नजारा
वैसे इन दोस्तों की किस्मत इतनी तेज नहीं थी कि उन्हें कोई खजाना मिलता। लेकिन अंदर से देखने पर पता चला कि जहाज काफी पुराना था। इतने सालों बाद अन्दर मौजूद सारी मशीनों और इंजन में जंग लग चुकी थी। साथ ही अभी भी ये जहाज एक पुराने पेड़ में बंधे रस्सी के सहारे बीच नदी में खड़ा था।
पता लगाने पर सामने आई ये सच्चाई
घर वापस जाने पर उन्होंने उस जहाज की पड़ताल की। तब पता चला कि ये जहाज न्यूयॉर्क सिटी से चला था। इसने दोनों वर्ल्ड वॉर में हिस्सा लिया था। 1980 के दौर में जहाज रिटायर हो गया और तभी से ये ओहियो नदी में रेस्ट कर रहा था।


Post a Comment