बतौर क्रिकेटर शुरू किया था करियर, अब रॉकस्टार बन चुका है ये प्लेयर
वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर ओमारी बैंक्स आज एक सक्सेसफुल म्यूजिशियन बन चुके हैं, जिनका अपना खुद का बैंड है।
वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर ओमारी बैंक्स आज (17 जुलाई) अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने वेस्ट इंडीज के लिए 10 टेस्ट मैच खेले, जिसमें से एक बार टीम को हिस्टोरिक जीत दिलाने में मदद भी की। वे दुनिया के उन चुनिंदा क्रिकेटर्स में से एक हैं जिन्होंने 30 साल की उम्र से पहले ही क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। हालांकि क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद उन्होंने म्यूजिक की फील्ड में करियर बनाया और उसमें ज्यादा सक्सेस हासिल की। क्रिकेट छोड़ बन गए रॉकस्टार...
ओमारी बैंक्स को म्यूजिक फैमिली ब्लड में मिला है। उनके पिता फेमस कैरेबियाई म्यूजिशियन बैंकी बैंक्स हैं। लेकिन इसके बाद भी ओमारी का पहला प्यार क्रिकेट रहा।
- क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उन्होंने जमकर मेहनत की और इसमें सफल भी रहे। हालांकि उनका इंटरनेशनल करियर कुछ साल का ही रहा।
- उन्होंने बतौर बॉलिंग ऑलराउंडर टीम में एंट्री की थी। इस स्पिनर ने अपने क्रिकेट करियर में 10 टेस्ट मैच खेले जिसमें 28 विकेट लिए। वहीं वनडे करियर में 5 मैच खेलकर 7 विकेट लिए।
- क्रिकेट में करियर बनाने से पहले ओमारी पैसा कमाने के लिए होटलों में गाना गाया करते थे। ये बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताई थी।
- उनके मुताबिक मैं हर वक्त ट्रेनिंग में बिजी रहता था, और खुद को टीम सिलेक्शन के लिए तैयार करता रहता था। म्यूजिक मुझे पोजिटिविजी देता था और रिलेक्स करता था।
क्रिकेट छोड़ म्यूजिक में मिली सक्सेस
- लंबे समय तक नेशनल टीम से बाहर रहने के बाद ओमारी ने घरेलू क्रिकेट पर ध्यान लगाया। हालांकि यहां भी उन्हें ज्यादा सक्सेस नहीं मिली।
- साल 2011 में ओमारी ने अलग बैंड बनाते हुए म्यूजिक में प्रोफेशनली करियर बनाने की कोशिश की।
- म्यूजिक और सिंगिंग पर फोकस करने के लिए उन्होंने 30 जनवरी 2012 में 29 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया।
- रिटायरमेंट लेने के करीब सालभर बाद उन्होंने जून 2013 में अपना पहला एल्बम 'मूवऑन' लॉन्च किया। इसमें 10 गाने थे।
- आज ओमारी, कैरेबिया के सबसे फेमस सिंगर्स में से एक हैं। इस फील्ड में उन्हें क्रिकेट से ज्यादा सक्सेस मिली।
- उनका 'अनअफ्रेड' नाम का एक वीडियो कैरेबिया के कई म्यूजिकल चार्ट्स में लगातार 17 हफ्तों तक टॉप 10 में शामिल रहा।
डेब्यू मैच में बनाया था अनचाहा रिकॉर्ड
- मई 2003 में ओमारी ने अपना डेब्यू मैच खेला था। वे एंगुइला आइलैंड से इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर थे।
- ओमारी ने मई 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट डेब्यू किया था। मैच की पहली इनिंग में उन्होंने 40 ओवर बॉलिंग की और 204 रन लुटाकर 3 विकेट लिए थे।
- उस वक्त डेब्यूटेंट बॉलर के तौर पर वे एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले बॉलर बन गए थे। हालांकि 2008 में जेसन क्रेजा ने और साल 2010 में सूरज रनदीव ने उनका ये अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
ऐसे पता चला था सिलेक्शन के बारे में
- ओमारी को उनके टीम में सिलेक्ट होने की खबर वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर रहे ब्रायल लारा से मिली थी। जिसके बारे में उन्हें पहले ही अहसास हो गया था।
- एक इंटरव्यू में ओमारी ने टीम में सिलेक्शन को लेकर अपने पहले रिएक्शन के बारे में बताया था। ओमारी के मुताबिक साल 2003 में वेस्ट इंडीज की टीम मेहमान ऑस्ट्रेलिया से 2 टेस्ट मैच हार चुकी थी।
- उस वक्त मेजबान टीम को एक स्पिनर की जरूरत थी। एक स्पिनर के तौर पर ओमारी घरेलू क्रिकेट में ब्रायन लारा को आउट कर चुके थे। ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद थी कि उनका सिलेक्शन टीम में जरूर होगा।
- इसी दौरान एक दिन जब ओमारी अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर थे, उन्हें ब्रायन लारा का फोन आया, जिन्होंने ओमारी को बधाई दी। इसके बाद ओमारी ने अनजान बनते हुए उनसे वजह पूछी। जबकि ओमारी को पहले ही पता था कि वो किस बारे में बधाई दे रहे हैं।
टीम को दिलाई थी रिकॉर्ड जीत
- सीरीज के चौथे और अपने करियर के दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बैटिंग करते हुए टीम को क्रिकेट हिस्ट्री में एक रिकॉर्ड जीत दिलाने में मदद की।
- इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को जीत के लिए 418 रन का टारगेट दिया था। टेस्ट मैचों में इससे पहले तक कभी इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं हुआ था।
- मैच में कप्तान ब्रायन लारा की हाफ सेन्चुरी के बाद रामनरेश सरवन और शिवनारायण चंद्रपॉल ने भी फिफ्टी लगाई और टीम को जीत के करीब ले गए। इसके बाद ओमारी बैंक्स और वेसबर्ट ड्रेक्स ने 46 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम को टेस्ट हिस्ट्री की रिकॉर्ड जीत दिला दी।
- इस मैच में ओमारी ने 114 बॉल पर 47 रन बनाए थे, जिसमें 6 बाउंड्री भी लगाई थी।


Post a Comment