कपूर के चमत्कारी टोटके, बदल देंगे आपकी किस्मत
रात के समय में चांदी की कटोरी में कपूर-लौंग को जलाएं। इन टोटके को कुछ वक्त तक रोज करें। यह चमत्कारी टोटका आपको धन से मालामाल कर देगा। पैसों की कमी भी नहीं रहेगी। जब तमाम कोशिशों के बाद भी काम नहीं बनते हैं तो ऐसे में कपूर आपकी किस्मत के ताले को खोल सकता है।
शनिवार के दिन कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज स्नान करें। यह टोटका आपकी बंद किस्मत को खोलता है। और आपको बीमारियों से भी बचाता है। दुर्घटना कभी भी हो सकती है। एैसे में बचाव बहुत ही आवश्यक है।
आप रात के समय में कपूर को जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस अचूक टोटके से इंसान किसी भी तरह की प्राकृतिक व अप्राकृतिक दुर्घटना से बचता रहता है। आपके कई काम इसलिए नहीं बनते हैं क्योंकि इसके पीछे वास्तुदोष होता है।
वास्तुदोष को खत्म करने के लिए घर में कपूर की दो गोली रखें। और जब यह गल जाएं फिर दो गोलियां रख दें। एैसा आप समय समय पर करते रहें या बदलते रहें। इस उपाय से वास्तुदोष दूर हो जाएगा।
अगर आपके घर में परेशानी रहती हो तो कपूर को घी में भिगाएं और सुबह और शाम के समय में इसे जलाएं। इससे निकलने वाली उर्जा से घर के अंदर सकारात्मक उर्जा आती है जिससे घर में शांति बनी रहती है।
अगर समय पर विवाह ना हो तो फिर विवाह रूकने की समस्या भी हो सकती है। अगर विवाह में किसी भी तरह की समस्या आ रही हो तो आप 6 कपूर के टुकड़े और 36 लौंग के टुकड़े लें। अब इसमें चावल और हल्दी को मिला लें। इसके पश्चात आप देवी दुर्गा को इससे आहुति दें। इस चमत्कारी टोटके से जल्दी शादी होती है।


Post a Comment