ये हैं इस सीज़न के ट्रेंडी 8 ब्लाउज़ डिज़ाइन्स
क्लासी लुक के लिए अपनी कॉटन साड़ी के साथ ये बटन्ड डिज़ाइन वाला ब्लाउज़ बनवाएं.
फंक्शंस हो या कैज़ुअल हैंगआउट और आफिस, आप साड़ी कहीं भी कैरी कर सकती हैं. साड़ी आपको एलीगेंट लुक देती है. साड़ी का लुक बहुत कुछ उसके ब्लाउज़ पर डिपेंड करता है. लेटेस्ट डिज़ाइन्स के ब्लाउज़ेज़ आपको ट्रेंडी लुक देंगे. हम आपको दिखाते हैं कुछ ऐसी ही स्टाइलिश ब्लाउज़ डिज़ाइन्स, जो आपको शानदार लुक देंगे. सिर्फ साड़ी ही नहीं, आप अपने लहंगे के साथ भी ये ब्लाउज़ डिज़ाइन्स बनवा सकती हैं.
कैज़ुअल ब्लाउज़ के लिए डूअल कलर में ये डिज़ाइन बनवाएं. हैवी ब्लाउज़ आप बिल्कुल इसी तरह तैयार करवा सकती हैं.
ये कटआउट डिज़ाइन वाला ब्लाउज़ आपको ट्रेंडी लुक देगा. आप लहंगे के साथ भी ये ब्लाउज़ बनवा सकती हैं.
नीचे की तरफ से टाई-अप डिज़ाइन और ऊपर से बटन्ड डिटेलिंग इस ब्लाउज़ को बेहद खास बना रही है.
हॉट लुक के लिए ज़िप के साथ ये स्टाइलिश ब्लाउज़ कैरी करें.
सिंपल और स्टाइलिश लुक के लिए ये ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन ट्राय करें.
कटआउट वाला ये वन-शोल्डर ब्लाउज़ आपको हॉट लुक देगा.
हैवी ब्लाउज़ के लिए लटकन के साथ ये डिज़ाइन बनवाएं. आप इसे लहंगे के साथ भी बनवा सकती हैं.


Post a Comment