Header Ads

बंदूकों के साथ दिखती है ये साध्वी, अब इस विवादित वीडियो के कारण आई चर्चा में


साध्वी और देवा इंडिया फाऊंडेशन की डायरेक्टर देवा ठाकुर हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार फिर एक वीडियो के कारण वे चर्चा में आ गई हैं। बचा दें कि उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और कश्मीर के पूर्व CM फारूख अबदुल्ला को तंज कसते हुए विवादित बयान दिया है। ये बयान साध्वी ने अपने फेसबुक पेज अपलोड किए गए एक वीडियो में दिया है। कहा- शुक्र मानो भारत में रहने दे रहे हैं...

साध्वी ने अपने वीडियो में कहा है कि फारूख अब्दुल्ला को सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
- आगे कहा कि ऐसे नेताओं को भारत में रहने का कोई हक नहीं है, जो भारत में रहते हुए भी पाक का सपोर्ट करते हैं।
- ये भारत के लोगों का सब्र ही है, जो पाक का सपोर्ट कर रहे नेताओं को भारत में रहने दे रहे हैं।
- ये भी कहा कि मोदी सरकार रही तो हो सकता है, पाक का भी कुछ हिस्सा भारत का हो जाए।
कौन हैं साध्वी देवा ठाकुर...
- देवा ठाकुर हरियाणा की रहने वाली हैं। वे देवा फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी हैं। उनका आश्रम करनाल में है।
- वे अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं और अक्सर बंदूकों के साथ नजर आती हैं।
- वे कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। इससे पहले वे दीपिका पादुकोण पर भी विवादित बयान दे चुकी हैं।
- जिसमें उन्होंने दीपिका पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए थे।


 मई महीने की बात है, जब राजस्थान के पोखरण में देवा ठाकुर ने कहा था, "भारत देश राम का है। यहां जो राम बोलता है उसे ही भारत में रहने का हक है।"
- हिंदुओं को अब जागना होगा और अपनी एकता को पहचानना होगा। तभी जाकर हमारा धर्म तथा हमारी संस्कृति बच पाएगी।
- साध्वी ने यह भी माना कि कुछ दलों के नेता हिंदुओं को राम तथा मुसलमानों को रहीम के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकते हैं।