Header Ads

Jio का स्मार्ट 4G फीचर फोन लॉन्च, ऐसे हैं फोन के 14 फीचर्स


रिलायंस जियो ने आखिरकार अपने 4G फीचर फोन से सस्पेंस खत्म करते हुए इसे लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसे अपनी 40वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में लॉन्च किया। इस फोन को स्मार्ट 4G फीचर फोन कहा जा रहा है। कंपनी इसे यूजर्स को फ्री देगी। हालांकि, शुरुआत में उसे इसकी सिक्युरिटी मनी के तौर पर 1500 रुपए जमा करने होंगे, जो 3 साल के बाद यूजर को रिफंड कर दिए जाएंगे।

कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि इस फोन को कई डिवाइस वेंडर्स ने मिलकर बनाया है, लेकिन इसे JioPhone का नाम दिया गया है। इसे जियो की स्मार्टफोन कंपनी LYF का सपोर्ट मिलेगा। ये फीचर फोन किसी स्मार्टफोन की तरह है। ये यूजर की वॉइस कमांड पर काम करेगा, वहीं NFC जैसे फीचर की मदद से सिंगल टैप से पेमेंट कर देगा। ये फोन हाईटेक फीचर्स से लैस है।