Header Ads

पटरी पर पत्थर रखे तो कभी इंजन पर लदते हैं यात्री, इस ट्रेन की ऐसी है स्टोरी


 ट्रैक पर पत्थर रखकर एक शख्स ने दो बार नैरोगेज ट्रेन रोक दी। ड्राइवर की सजगता से हादसा तो टल गया। यह पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले इंजन की छत पर इतने लोग सवार हो गए थे कि ड्राइवर को रास्ता दिखना बंद हो गया, जिसके चलते ट्रेन को रोकना पड़ा। सनकी ने रोकी ट्रेन...

 दरअसल, पत्थर रखकर ट्रेन रोके जाने की घटना जौरा-सुमावली के बीच किमी नंबर 1276/1 पर हुई। ट्रेन के ड्राइवर ने जब ट्रैक पर बड़ी पटिया रखी देखी तो ब्रेक लगाए। यहां पत्थर रखने वाला शख्स इसके बाद किमी नंबर 1276/6 पर पहुंच गया। वहां भी पत्थर रखा तो यात्रियों ने उसे दबोच लिया। उसे न सिर्फ पकड़ा बल्कि पिटाई कर कपड़े भी फाड़ दिए।
ट्रेन के आगे बार-बार पत्थर रखने से गुस्साए यात्री ट्रेन रुकने पर युवक के पीछ दौड़े। वह मौके से भागा तो 250 यात्रियों ने एक किमी पीछा कर उसे दबोच लिया।
- यात्रियों ने युवक की जमकर पिटाई लगाई और कपड़े भी फाड़ दिए। यात्री युवक को पीटते हुए गार्ड के ब्रेक तक लेकर आए। ट्रेन के स्टाफ ने युवक को बचाया।
- युवक ने पूछताछ में अपना नाम बलवीर यादव बताया। उसने बताया कि वह तो ऐसे ही ऐसा कर रहा था। रेलवे स्टाफ ने बताया कि युवक सनकी है और उसने बगैर किसी मकसद के ऐसा किया।
युवक से तीन एटीएम कार्ड मिले
- बार-बार रुकने से दो घंटे लेट हुई ट्रेन।
- यात्रियों ने युवक को किया सुमावली थाना पुलिस के हवाले।
- आरोपी से 3 एटीएम कार्ड, 1 बैंक पासबुक, आधार और पैन कार्ड भी मिले।
- यात्रियों ने करीब एक किमी पीछा करने के बाद उसे पकड़ा।