कॉल गर्ल के साथ पहले पी जमकर शराब, एक बात पर कर दिया ये हाल
यहां पुलिस ने बीते 29 अप्रैल को युवती की हत्या का खुलासा करते हुए दो युवकों को अरेस्ट किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने बताया, ''तीन युवकों ने एन्ज्वॉय करने के लिए एक कॉल गर्ल को बुलाया था। पहले उसके साथ जमकर शराब पी। इसके बाद जब कॉल गर्ल ने रुपए मांगे तो नशे में धुत्त युवकों ने उसे धक्का दे दिया। उसका सिर दीवार से टकरा गया और वह बेहोश हो गई थी। इसके बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।
बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस वन में रहने वाली दीक्षा (बदला हुआ नाम) शादी, बरात में डांसर का भी काम करती थी।
- मृतका की मां और बहन सहित पूरे परिवार का काफी पुराना अपराधिक इतिहास रहा है।
- मृतका के पिता रवि हिस्ट्रीशीटर था। दीक्षा पर भी चोरी और लूट के मुकदमे दर्ज थे और कई बार जेल भी जा चुकी थी।
- उसका 29 अप्रैल को रामगोपाल चौराहे के पास झाड़ियों में मिला था।
- पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरिक्षण किया था। दीक्षा के गले में चोटों के निशान थे।
एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने बताया, ''29 अप्रैल 2017 को लड़की का शव मिला था। इस मामले में आज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था, जांच में बर्रा पुलिस ने एक युवक को पकड़ा था, जिसका नाम टाइगर उर्फ राजा था।
- पूछताछ में टाइगर ने बताया था, ''28 अप्रैल 2017 की रात को मैंने दीक्षा को तीन युवकों जीतेन्द्र द्विवेदी, दीपक कनौजिया और मनोज सचान के पास भेजा था। तीनों युवकों से मैंने 4 हजार रुपए ले लिए थे, लेकिन दीक्षा को नहीं बताया था कि रुपये मैंने ले लिया है।''
- जब प्रीती ने तीनों युवको से 4 हजार रुपए मांगे तो उन्होंने कि रुपए तो टाइगर को दे दिया है। इसी बात पर दीक्षा उनसे झगड़ा करने लगी। इसी में नशे में धुत युवकों ने धक्का दे दिया और गिरकर उसकी सिर पर चोट लग गई। वह बेहोश हो गई, जिसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।''
- एसपी साउथ ने बताया कि टाइगर की निशानदेही पर जीतेन्द्र और दीपक को अरेस्ट कर लिया गया है। एक साथी मनोज सचान फरार है। दीपक कनौजिया पर पहले से गंभीर धाराओ में मुकदमे दर्ज हैं।

Post a Comment