भूतों ने फैमिली का किया रहना मुश्किल, इस कारण परिवार रह रहा है मंदिर में
कस्बे की सब्जी मंडी निवासी एक फैमिली पिछले 15 दिनों से अपने घर को ताले लगा कर मंदिरों में रह रही है। फैमिली के सदस्यों ने बताया कि घर का पूरा सामान हवा में उड़ता है और हमें पत्थर मारे जाते हैं। यह कौन कर रहा है या कैसे हो रहा है ये पता नहीं चल रहा है। जिस कारण इस पूरी फैमिली को घर छोड़कर मंदिर में रहना पड़ रहा है।ये है पूरा मामला...
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय सब्जी मंडी के रहने वाले राजीव कुमार सोनी व उसके भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि वे 4 भाई है सभी शादीशुदा है।
- चारों भाई पुलिस अकादमी फिल्लौर में धोबी का काम करते हैं। 2 भाईयों को सरकारी क्वाटर मिले हुए हैं। इनके अलावा दो भाई 1998 से अपने घर में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे है।
- उन्होंने बताया कि आज से 15 दिन पहले प्रातः 11 बजे छोटे भाई प्रदीप की पत्नी पूजा जैसे ही घर में बनें मंदिर के कमरे में गई तो वहां अचानक से भयानक बदबूदार गंदगी का ढेर लगा हुआ था।
- उन्हें लगा कि शायद कोई जानवर घर के अंदर आकर ये गंदगी कर गया होगा। उसके बाद उनके सभी कमरों में उसी प्रकार की गंदगी का ढेर लगना शुरू हो गया।
कुछ समय बाद घर की रसोई में पड़े बर्तन हवा में उड़ कर बाहर गिरने लगे, यही नहीं घर में रखा आटे का ड्रम, वाटर कुलर और कपड़े प्रेस करने वाली तक उड़ कर परिवार के लोगों की तरफ आ कर गिर गई।
- यह हादसा फैमिली के एक दो लोगों ने नहीं बल्कि पूरे परिवार के 9 लोग जिनमें बच्चे भी शामिल हैं सभी देख कर हैरान रह गए।
- अपने घर में घटित होने वाली इन घटनाओं के डर के चलते पूरे परिवार के लोग घर को ताला मार कर पुलिस कलोनी में रहने वाले अपने भाई के घर चले गए।
- वहां मौजुद उनकी भाभी ने बताया कि जैसे ही वह रात रहने के लिए शाम को उनके घर पहुंचे तो रात्रि को पूरा परिवार अभी बैठ कर खाना खा रहा था, तो अचानक से घर के बाहर पड़े पूरे परिवार के जूते हवा में उड़ कर उनके पास आकर गिरने शुरू हो गए।
रात को जब वे मंदिर की धर्मशाला में सो रहे थे तो वहां भी उनके उपर छोटे पत्थर गिरने लगे।
- कुछ पंडितों से बात की, जिन्होंने वहां पहुंच पाठ पूजा की उनके पूजा करते वक्त भी कुछ ऐसे हादसे हुए कि उनसे भी कुछ नहीं हुआ।
- फैमिली की औरतों ने रोते हुए बताया कि वे अपना घर होते हुए भी वह पिछले दो सप्ताह से मंदिरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।
- उनके दो बच्चे 15 दिनों से स्कुल नहीं जा सके। फैमिली ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा वह जाएं तो जाएं कहां।
- रिश्तेदार तक डर कर उन्हें अपने घर नहीं रख रहे वह पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाएं तो किसके विरूद्ध करवाएं।

Post a Comment